रांची। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने झारखंड के चार सरकारी और एक निजी विश्वविद्यालय पर आंखें तरेरी है। नोटिस जारी कर पूछा है कि अब तक लोकपाल की नियुक्ति क्यों नहीं हुई। सरकारी विद्यालयों में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय, कोल्हान यूनिवर्सिटी और रांची विश्वविद्यालय को नोटिस जारी किया गया है। वहीं निजी विश्वविद्यालय में दुर्गा सोरेन विश्वविद्यालय को यूजीसी ने नोटिस जारी किया है।

इससे पहले आयोग ने 2023 के यूजीसी नियमों के अनुसार लोकपाल की नियुक्ति अनिवार्य कर दी थी। 17 जनवरी को उन विश्वविद्यालयों की एक सूची प्रकाशित की गयी थी, जिन्होंने इन नियमों का अनुपालन नहीं किया था। इन विश्वविद्यालयों को उनके गैर अनुपालन के बारे में आगाह करते हुए लोकपाल नियुक्त करने के लिए कहा गया था। यूजीसी ने नोटिस जारी कर उन विश्वविद्यालयों की सूची जारी की थी, जिन्होंने छात्रों की शिकायतों का निवारण विनियम 2023 के अनुसार लोकपाल नियुक्त नहीं किया था। इन संस्थानों में लोकपाल नियुक्त करने को कहा गया था। इसके बावजूद जिन उच्च संस्थानों में लोकपाल की नियुक्ति नहीं की , उन्हें डिफॉल्टर की सूची में शामिल कर दिया गया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version