हेमंत सोरेन पर समन की अवहेलना मामले में सुनवाई 15 जून को
सीजेएम कोर्ट से मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर
रांची। समन का अवहेलना मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ इडी की शिकायतवाद पर अब सुनवाई 15 जून को होगी। सीजेएम कोर्ट ने यह मामला एमपी एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया है। पूर्व में सीजेएम कोर्ट द्वारा मामले में संज्ञान लिये जाने के बावजूद भी हेमंत सोरेन की उपस्थिति चौथी बार सीजेएम कोर्ट में नहीं हुई थी। मामले में हेमंत सोरेन की ओर से सीजेएम कोर्ट के समन आदेश को हाइकोर्ट में चुनौती दी गयी है। हाइकोर्ट में यह मामला अभी लंबित है। शिकायतवाद में शिकायतकर्ता इडी की ओर से बताया गया है कि हेमंत को इडी ने जमीन घोटाला मामला में 10 समन किया था, जिसमें से मात्र दो समन पर ही हेमंत सोरेन इडी के समक्ष उपस्थित हुए थे। यह इडी के समन की अवहेलना है। हेमंत इडी के समक्ष 20 जनवरी को 8 वा समन एवं 31 जनवरी को दसवां समन में हेमंत उपस्थित हुए थे। सुनवाई के दौरान इडी की ओर से दलील देते हुए कहा गया कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के समन मामले में इडी ने दिल्ली में सीजेएम कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराया था।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



