-जनता के सुख-दु:ख में सहभागी बन कर समस्या का समाधान ही ध्येय
-आजसू प्रमुख पहुंचे पांडुवा गांव, जताया आभार
-टुंडी और बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में आभार यात्रा
रांची। आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने कहा कि चुनावों में दूरदराज गांवों के मतदाता जिस उत्साह और उम्मीदों के साथ मतदान में हिस्सा लेते हैं, उनके प्रति आभार प्रकट करना हमारा फर्ज है। कठिन परिस्थितियों में जीवन जीने और मेहनत करने वाले जागरूक मतदाताओं की भावना समझने निकले हैं।
सुदेश महतो टुंडी विधानसभा अंतर्गत टुंडी पूर्वी के पांडुवा गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आभार सभा को संबोधित कर रहे थे।
सुदेश महतो ने कहा कि यात्रा के जरिये समस्यओं से भी रू-ब-रू हो रहे हैं। विकसित राज्य की कल्पना विकसित गांव के बिना अधूरा है। जनता के हर संकट का समाधान सहयोगी बन कर करना ही हमारा ध्येय है। उन्होंने उपस्थित सभी मतदाताओं के प्रति गिरिडीह लोकसभा में चंद्र प्रकाश चौधरी की जीत सुनिश्चित करने के लिए आभार प्रकट किया।
सुदेश महतो ने कहा कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी जिम्मेदारी है। पिछले कार्यकाल के बचे हुए विकास कार्यों को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने के साथ जनहित से जुड़े विकास की नयी परियोजनाओं को गिरिडीह में लाने की दिशा में तेजी के साथ काम किया जायेगा। पांडुवा में सुदेश कुमार महतो, बाघमारा की जनता का भी आभार जताया। इस दौरान पदयात्रा की। इसमें हजारों की भीड़ उमड़ी। जगह-जगह स्वागत किया गया।
इनकी रही मौजूदगी
उमाकांत रजक, डॉ देवशरण भगत, संजय रंजन, तरूण गुप्ता, संतोष महतो, संजीव महतो, हलधर महतो, अनुप पांडेय, भाष्कर ओझा मुख्य रूप से उपस्थित थे।