रांची। कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने शनिवार को चार राज्यों झारखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली के सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी, चेयरमैन तथा स्टेट कोऑर्डिनेटरस के साथ बैठक की। जूम एप्लीकेशन के माध्यम से हुई बैठक में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव पर विस्तृत रूप चर्चा हुई।

बैठक में झारखंड से सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन गजेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव के दौरान किए गए कार्यों का विस्तृत ब्यौरा दिया। सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के दिशा-निर्देश पर सभी सीटों पर कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से हम अपनी बातों और मेनिफेस्टो को तेजी से जनता के बीच ले गये।

बैठक में सोशल मीडिया के राष्ट्रीय समन्वयक सह झारखंड प्रभारी अभय तिवारी, स्टेट कोऑर्डिनेटरस नलिन मिश्रा, प्रशांत पांडेय तथा संजय कुमार भी मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version