रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से इस साल अगस्त से नवंबर तक कई पदों पर भर्ती की जायेगी। जेएसएससी की मानें तो इस दौरान लगभग 37,477 पदों पर बहाली की जायेगी। इसमें राज्य के अधिकांश खाली पदों को भरने का लक्ष्य तय किया गया हैण् जेएसएससी ने बुधवार को नियुक्ति परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार अगस्त से नवंबर तक नौ नियुक्ति परीक्षाओं के माध्यम से 37,477 पदों पर भर्ती की जायेगी।

इसमें तीन नियुक्ति परीक्षाएं ओएमआर शीट पर आयोजित की जायेगी। वहीं, छह नियुक्ति परीक्षाएं सीबीटी मोड में आयोजित की जायेगी। सबसे अधिक प्रारंभिक विद्यालयों में सहायक आचार्य के 26001 पद है। इसमें बहाली ली जानी है। जारी शिड्यूल के अनुसार अगस्त के दूसरे सप्ताह में झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा होगी। सितंबर के पहले हफ्ते में झारखंड प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा होगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version