Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 06 जूनः शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 06 जूनः शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक

    adminBy adminJune 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश-दुनिया के इतिहास में 06 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन में खास महत्व महत्व रखती है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, मराठा योद्धा शिवाजी महाराज का रायगढ़ किले में 06 जून, 1674 को राज्याभिषेक हुआ था। शिवाजी महाराज ने यहीं हिंदवी स्वराज की आधारशिला रखी थी। छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण मोड़ है। यह साम्राज्य गुप्त, मौर्य, चोल, अहोम और विजयनगर साम्राज्य की ही तरह शक्तिशाली, सुसंगठित और सुशासित था। छत्रपति शिवाजी महाराज मात्र एक व्यक्ति या राजा नहीं, वे एक विचार और एक युगप्रवर्तन के शिल्पकार थे।

    शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व को देखें तो राष्ट्र कल्याण और लोक कल्याण उनकी शासन व्यवस्था के मूल तत्व रहे हैं। उनके कार्य, शासन प्रणाली और नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं और उन्होंने भारत के सामर्थ्य को पहचान कर जिस तरह से नौसेना का विस्तार किया, वह आज भी हमें प्रेरणा देता है। उन्होंने हमेशा भारत की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखा और आज ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दृष्टि में शिवाजी महाराज के विचारों का प्रतिबिंब देखा जा सकता है। सैंकड़ों वर्षों की गुलामी ने देशवासियों से उनका आत्मविश्वास छीन लिया था, ऐसे समय में लोगों में आत्मविश्वास जगाना एक कठिन कार्य था। उस दौर में छत्रपति शिवाजी महाराज ने ना केवल आक्रमणकारियों का मुकाबला किया बल्कि जन मानस में यह विश्वास भी कायम किया कि स्वयं का राज संभव है।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1660: डेनमार्क और स्वीडन के बीच शांति समझौता हुआ।

    1674ः छत्रपति शिवाजी महाराज का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक।

    1916ः अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया।

    1919ः फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

    1944ः द्वितीय विश्वयुद्ध में अमेरिका और मित्र देशों के सेनाओं ने नॉर्मैंडी पर आक्रमण किया। यह इतिहास में समुद्र, जमीन और हवा से होने वाला सबसे बड़ा आक्रमण था।

    1966ः अश्वेतों के मानवाधिकारों के पैरोकार जेम्स मेरिडिथ कार्यकर्ता पर गोली चली। वह अफ्रीकी-अमेरिकी मूल के मेरिडिथ अश्वेतों के दमन के खिलाफ पदयात्रा पर निकले थे।

    1967ः इजराइल की सेना ने गाजा पर कब्जा किया।

    1981ः बिहार की बाघमती नदी में एक ट्रेन के गिर जाने से करीब 800 लोगों की मौत। इसे देश के सबसे बड़े ट्रेन हादसों में शुमार किया जाता है। मानसी से सहरसा जा रही इस यात्री गाड़ी के नौ में से सात डिब्बे नदी में जा गिरे थे।

    1995ः पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फांसी की सजा पर रोक।

    1997ः बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने ‘बिम्सटेक’ नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।

    2002ः इजराइल की सेना ने रामल्ला में फिलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया।

    2005ः ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति।

    2007: दक्षिण अफ्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनीमंडेला के कनाडा प्रवेश पर प्रतिबंध।

    2008: भारत के कर्नाटक में बीएस येदयुरप्पा की अगुवाई वाली भाजपा की पहली सरकार ने विश्वास मत हासिल किया।

    2008: अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जापानी लैव कीबो ने कार्य करना शुरू किया।

    जन्म

    1733: ब्रिटेन के भौतिक शास्त्री जोजफ प्रिसली।

    1881: हिंदी भाषा के साहित्यकार गिरिधर शर्मा नवरत्न।

    1919: हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार राजेन्द्र कृष्ण।

    1929: अभिनेता, नेता और सामाजिक कार्यकर्ता सुनील दत्त।

    1936: प्रसिद्ध फिल्म निर्माता डी. रामानायडू।

    1939: भारत के प्रसिद्ध एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा।

    1955: हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा।

    1956: स्वीडिश टेनिस खिलाड़ी ब्योन बोर्ग।

    1977: बेलारूस के टेनिस खिलाड़ी मैक्स मिरन्यी।

    निधन

    1967: सामाजिक कार्यकर्ता कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह।

    1982: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री डी. देवराज अर्स।

    2004: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन।

    महत्वपूर्ण दिवस

    -घल्लूघारा दिवस (पंजाब)।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदोगुनी ऊर्जा के साथ रांची की जनता के लिए काम करूंगा: संजय सेठ
    Next Article खूब बहाया पसीना, चंपाई सोरेन ने बचा लिया गढ़, बाजी जीत कर बाजीगर बनीं जोबा मांझी
    admin

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई
      • साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप
      • हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
      • सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version