Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»रवीना टंडन के वायरल वीडियो के बाद कंगना रनौत का दावा
    मनोरंजन

    रवीना टंडन के वायरल वीडियो के बाद कंगना रनौत का दावा

    adminBy adminJune 3, 2024Updated:June 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई के बांद्रा इलाके में रिजवी कॉलेज के पास कुछ स्थानीय लोगों के साथ रवीना टंडन की बहस का एक वीडियो कल वायरल हुआ। वीडियो में स्थानीय लोग पार्किंग विवाद के बाद रवीना टंडन से बहस करते और उन्हें धक्का मारते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक्ट्रेस और बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत रवीना टंडन के समर्थन में आगे आई हैं। कंगना ने रवीना टंडन को धक्का देने वाली महिलाओं की निंदा की है। उन्होंने यह भी मांग की है कि इन महिलाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जो उन्हें बेवजह परेशान कर रही हैं।

    इस घटना पर कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया है। कंगना रनौत ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, “रवीना टंडन जी के साथ जो हुआ वह हमारे लिए बहुत चौंकाने वाला और चिंताजनक है। अगर विपरीत समूह में पांच से छह और लोग होते तो उन्हें मार दिया जाता। मैं इस अपमानजनक घटना की निंदा करती हूं। ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने बहुत ही हिंसक और घृणित कार्य किया है।”

    रवीना टंडन शनिवार रात घर लौट रही थीं, तभी उनकी गाड़ी के ड्राइवर की पार्किंग को लेकर कुछ महिलाओं से बहस हो गई। इस विवाद का एक वीडियो मोहसिन शेख नाम के शख्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसी बीच एक शख्स और महिला रवीना टंडन के ड्राइवर पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। इस बीच घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि रवीना टंडन की गाड़ी ने महिला को टक्कर नहीं मारी है।

    मुंबई पुलिस ने भी कहा है कि रवीना टंडन के खिलाफ शिकायत झूठी है। इसके बाद रवीना टंडन ने भी ट्विटर पर विस्तार से जानकारी दी और पुलिस को धन्यवाद दिया।

    पुलिस उपायुक्त राज तिलक रोशन ने बताया कि इस मामले में अब तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। “रवीना टंडन शनिवार को घर लौट रही थीं, तभी सड़क पर महिला ने ड्राइवर से सावधानी से गाड़ी चलाने के लिए कहा। महिला को गाड़ी ने टक्कर नहीं मारी लेकिन उनके बीच बहस हो गई। जब रवीना टंडन ने विवाद सुलझाने की कोशिश की तो भीड़ ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की।

    पुलिस ने जानकारी दी है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। साथ ही, किसी की पिटाई नहीं की गई लेकिन गाली-गलौज से विवाद बढ़ गया। हालांकि, पुलिस की ओर से कहा गया है कि कार पार्किंग को लेकर पैदा हुआ यह विवाद अब सुलझ गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअनंत अंबानी की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी की क्रूज पार्टी से मुंबई लौटे रणबीर और आलिया
    Next Article एक्जिट पोल के रुझानों से अडाणी ग्रुप के शेयरों में जोरदार तेजी
    admin

      Related Posts

      दूसरे दिन भी चला आमिर खान का जादू, फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ ने की बंपर कमाई

      June 22, 2025

      अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में आई गिरावट

      June 19, 2025

      ‘सन ऑफ सरदार-2’ का पहला पोस्टर रिलीज

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झामुमो के दावे से रोचक हुआ बिहार का चुनावी परिदृश्य
      • बिहार में किंग बनाम किंगमेकर में कौन मारेगा बाजी
      • बिहार ने जो विकास किया है वह किसी से छुपा नहीं है : सम्राट चौधरी
      • नेपाल से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद, वाहन जब्त
      • पेंशन भुगतान में अनियमितता को लेकर धरना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version