-कांग्रेस और गठबंधन दल 120 पर सिमटे
-बहुमत के लिए 272 सीटों की जरूरत
रांची/नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 शनिवार को संपन्न हो गया। देश की विभिन्न एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी कर दिया है। एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू कायम है। एजेंसियों के सर्वे में भाजपा 350 पार कर गयी है। मोदी सरकार फिर से बनने जा रही है। बहुमत के लिए 272 सीटों की जरूरत है, जिससे एनडीए बहुत आगे है। कांग्रेस और गठबंधन दल 125 सीटों पर सिमटते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि भाजपा ने 400 पार का नारा दिया था। भाजपा इसके करीब पहुंच गयी है। सर्वे में खुलासा हो रहा है कि 542 सीटों में भाजपा को 370-375 सीटें मिल रही हैं। वहीं, इंडी गठबंधन 125-150 सीटों पर सिमटते दिख रहा है। इंडिया न्यूज डायनमिक ने एनडीए को 371 सीटें दी हैं। वहीं, इंडी गठबंधन को केवल 125 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। सैम-जन की बात ने एनडीए को 377 सीट और इंडी गठबंधन को 151 सीटें दी है। इसी तरह अन्य एजेंसियों ने भाजपा को बहुमत दिखाया है।
कुल सीट: 542                                                                                                        बहुमत: 272
एजेंसी                                                              भाजपा (+ )                                      कांग्रेस(+) अन्य
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया
एबीपी सी वोटर्स
इंडिया टीवी (सीएनएक्स)
रिपब्लिक-मैट्रिज 358-368——————————– 118-133——————————- 43-48
इंडिया न्यूज डी डायनमिक 371——————————- 125——————————— 47
सैम-जन की बात 377———————————– 151 ——————————15
इंडिया न्यूज-पोल स्ट्रेट 371————————— 125——————————– 47
न्यूज नेशन 342-378—————————- 173-169—————————- 21-23
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version