-मल्लिकार्जुन के आवास पर हुई अइएनडीआइए की बैठक
-23 नेता शामिल हुए, ममता नहीं पहुंचीं
आजाद सिपाही संवाददाता
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल से एक घंटे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आइएनडीआइए को कम से कम 295 सीटें मिलने का दावा किया। गठबंधन दल की बैठक के बाद खड़गे ने कहा कि हमने निर्णय लिया है कि, हम लोग एग्जिट पोल डिबेट में चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि आज हमारी बैठक हुई, जिसमें ढाई घंटे तक कई विषयों पर चर्चा हुई। हमने चुनाव के दौरान हुई कमजोरियों और ताकत पर चर्चा की। खासतौर पर चुनाव परिणाम के समय क्या-क्या कठिनाइयां आ सकती हैं और कैसे उसे ठीक करना है। कार्यकर्ताओं को क्या-क्या निर्देश दिये जाने हैं, इस पर भी चर्चा हुई। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन की 295 और उससे ज्यादा सीटें आयेंगी। ये हमने आकलन किया है। हमारे सभी नेताओं से पूछने के बाद यह आंकड़ा मिला है। इस आंकड़े में कोई बदलाव नहीं है।
23 नेता बैठक में हुए शामिल:
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आवास पर शनिवार को आइएनडीआइए गठबंधन की बैठक हुई। बैठक लगभग ढाई घंटे से ज्यादा चली। इसमें सोनिया गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, राम गोपाल यादव, शरद पवार, जितेंद्र अव्हाड, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, संजय सिंह, राघव चड्ढा, टी आर बालू, तेजस्वी यादव, संजय यादव, चंपई सोरेन, कल्पना सोरेन, फारूक अब्दुल्ला, डी राजा, सीताराम येचुरी, अनिल देसाई शिवसेना, दीपांकर भट्टाचार्य और मुकेश साहनी शामिल हुए। बैठक में प बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नहीं शमिल हुईं।