रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात के 111वें संस्करण का प्रसारण रविवार को हुआ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मन की बात को अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में सुना।

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संताल परगना प्रवास के दौरान शिकारीपाड़ा के पलमा में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संबोधन कार्यक्रम आम जनता से जुड़ाव का अनूठा कार्यक्रम है। विश्व के किसी राजनेता के द्वारा प्रति माह जनता से ऐसा प्रत्यक्ष संवाद नहीं होता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा। मन की बात कार्यक्रम बढ़ते भारत, बदलते भारत की गाथा है। मरांडी ने कहा कि देश सकारात्मक बदलाव की ओर बढ़ रहा। भारत का सांस्कृतिक गौरव बढ़ रहा है। दुनिया का भारत के प्रति दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव आये हैं। उन्होंने हूल क्रांति और उसके महानायक सिदो-कान्हू से भारत की जनता को परिचित कराने के लिए आभार प्रकट किया।

गोंदा मंडल स्थित रॉक गार्डन बूथ पर मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम भारत के सामर्थ्य और संस्कृति का संवाद है। उन्होंने कहा कि आज के 111वें संस्करण में विकसित भारत की सोच है। शहीदों की गाथाएं हैं। जनता का परिश्रम है। सांस्कृतिक विरासत है।

इसके अलावा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version