रांची। पथ निर्माण, जलसंसाधन मंत्री बसंत सोरेन प्रमंडलवार विभाग की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। सबसे पहले संतालपरगना के सभी जिलों की योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की जायेगी। यह बैठक 1 जुलाई को होगी। बसंत सोरेन उपराजधानी दुमका से यह समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें सभी जिलों के डीसी, डीडीसी, इंजीनियर अधिकारी उपस्थित होंगे। समीक्षा बैठक में योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली जायेगी। लंबित योजनाओं पर विशेष रूप से फोकस रखा जायेगा। संताल में समीक्षा के बाद हजारीबाग, रांची, पलामू, कोल्हान में संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की जायेगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version