रांची। मंत्री सत्यानंद भोगता गुरुवार को चार दिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचे। इस दौरान मंत्री चतरा जिला डीआरडीए प्रशिक्षण भवन में अयोजित जिला स्तरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की। मंत्री को उपायुक्त रमेश घोलप ने पौधा भेंट कर स्वागत किया। बैठक में विकास योजनाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, आवास, पशुपालन, मत्स्य, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, बिजली-पानी समस्याओं की समीक्षा की। कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार करते हुए बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया।

लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। साथ ही कई योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन किया। नशामुक्त वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उपायुक्त रमेश घोलप, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, जिला अध्यक्ष नवल किशोर यादव, 20 सूत्री उपाध्यक्ष प्रभुदयाल यादव, जिप अध्यक्ष ममता देवी, उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, भोला साहू, चंद्रिका यादव, विनय कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version