– बिहार के उपमुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में टेका मत्था

मीरजापुर। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को विंध्यधाम पहुंच मां विंध्यवासिनी के दरबार में मत्था टेका। विधिवत दर्शन पूजन कर मां का आशीर्वाद लिया। कहा कि बिहार में एक्जिट पोल का अनुमान बदलेगा और परिवारवाद की हार होगी।

उपमुख्य मंत्री ने मां विध्यवासिनी का विधिवत दर्शन-पूजन कर मंदिर परिसर में विराजमान अन्य विग्रहों की पूजा अर्चना की। दर्शन पूजन के पश्चात पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने एक्जिट पोल में बिहार में एनडीए की सीट कम होने पर कहा कि सीट कम नहीं होगी, बल्कि बढ़ेगी ही। बिहार में जनता का आशिर्वाद एनडीए को मिलेगा और परिवारवाद हारेगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version