रांची। रांची में मानसून की संभावनाओं को देखते हुए रांची नगर निगम में रेस हो गया है। अमित कुमार (प्रशासक, रांची नगर निगम) के आदेशानुसार निगम क्षेत्रांतर्गत बरसात से पूर्व निगम द्वारा सभी नाले, नालियों की विशेष सफाई हेतु विशेष सफाई अभियान (सफाई तो होकर रहेगी 4.0) शुरू कर दिया गया है। इस विशेष सफाई अभियान में निगम द्वारा युद्ध स्तर पर शहर के सभी छोटी-बड़ी एवं गहरी नालियों की विशेष रूप से सफाई की जा रही है। साथ ही शहर के खतरनाक नालों के किनारे स्थायी रूप से बैरिकेडिंग करने के साथ-साथ साइन बोर्ड भी लगाया जायेगा। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में किसी भी प्रकार की जल-जमाव की स्थिति, जाम नाली, या अन्य कोई शिकायत है तो निगम की मदद लें। इसके लिए निगम के कनेक्ट सेंटर 1800 570 1235 पर संपर्क कर अपना शिकायत दर्ज करायें।
क्या कह रहा बोर्ड
आवास बोर्ड के चेयरमैन एस एल पासवान ने कहा कि वे फिलहाल मामले की वास्तविकता का पता लगा रहे। बोर्ड के सचिव और इंजीनियर से जानकारी मांगी है। अगर बोर्ड से एनओसी के बिना हरमू में सामुदायिक भवन के निर्माण का कार्य हो रहा होगा, तो यह गलत है।