Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»सत्तारूढ़ घटक दल की चेतावनी, सरकार से समर्थन वापसी पर हो सकता है विचार
    दुनिया

    सत्तारूढ़ घटक दल की चेतावनी, सरकार से समर्थन वापसी पर हो सकता है विचार

    shivam kumarBy shivam kumarJune 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड के साथ सत्ता साझेदार घटक दल ने सरकार छोड़ने की चेतावनी दी है। सरकार में मंत्री रहे घटक दल के नेता के तरफ से आए इस तरह के बयान से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

    प्रचण्ड सरकार में शामिल दूसरी सबसे प्रमुख घटक दल राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के तरफ से सरकार में युवा तथा खेल मंत्री रहे विराज भक्त श्रेष्ठ ने आज सरकार से समर्थन वापसी पर विचार करने का बयान देकर गठबन्धन में असंतुष्टि रहने की बात को साबित कर दिया। अपनी ही पार्टी की स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए विराज भक्त श्रेष्ठ ने कहा कि जिस ढंग से इस सरकार में काम हो रहा है उसे देख कर सरकार को जारी समर्थन पर विचार करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि सरकार से बाहर निकलने में उनकी पार्टी को एक मिनट की भी देरी नहीं होने वाली है। मंत्री श्रेष्ठ ने कहा कि मंत्री पद से इस्तीफा और सरकार से समर्थन वापसी का पत्र लेकर वो पॉकेट में घुमते हैं। अब किस दिन उस पर तारीख लिखना पड जाए कोई नहीं जानता।

    सरकार में शामिल मंत्री की तरफ से ही सरकार छोड़ने और समर्थन वापसी का बयान दिए जाने को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के तरफ से दिए गए इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए माओवादी पार्टी के महासचिव देव गुरूंग ने कहा कि किस संदर्भ में और किन कारणों से विराज भक्त श्रेष्ठ ने ऐसा बयान दिया है यह पता करना होगा। गुरूंग ने कहा कि अगर उनकी कोई असंतुष्टि है तो उन्हें प्रधानमंत्री से बात करनी चाहिए।

    उधर विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के महासचिव गगन थापा ने सत्तारूढ़ घटक दल के मंत्री के बयान को पब्लिसिटी स्टंट बताया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र पार्टी वाले सभी सांसद और मंत्री स्टंट के सिवा कुछ नहीं करते हैं। ये धमकी भी सिर्फ स्टंट ही है। थापा ने आरोप लगाया कि स्वतंत्र पार्टी के सभी मंत्री कुछ भी काम करने में असफल हो रहे हैं, इसलिए अब उन्होंने यह पॉलिटिकल ड्रामा करना शुरू किया है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरफाह में हमास का घातक हमला, धमाके में 8 इजराइली सैनिकों की मौत
    Next Article इतिहास के पन्नों में 17 जूनः अमेरिका को स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का फ्रांसीसी तोहफा
    shivam kumar

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version