रांची। नयी दिशा के तत्वावधान मे महाराजा अग्रसेन भवन मे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह मे मंत्री बनने के बाद पहली बार रांची पधारने पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ का अभिनंदन किया गया। सभागार मे संजय सेठ के आगमन पर पुष्पों की वर्षा की गयी। मारवाड़ी महिला मंच की महिलाओं ने आरती की थाली सजाकर पूरे पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया। बच्चों ने मनमोहक नृत्य कर अभिनंदन के गीत गाकर पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया। संयोजक मुकेश काबरा ने कहा कि सांसद को रक्षा राज्य मंत्री का विशिष्ट स्थान मिलना, पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है। सांसद संजय सेठ ने कहा कि ईश्वर जब तक जीवन दिया है। नि:स्वार्थ भाव से समाज का कार्य करता रहूंगा। कल भी कार्यकर्ता था, आज भी हूं और कल भी कार्यकर्ता रूप में कार्य करता रहूंगा। रांची के लोगों ने मुझे जो प्यार दिया है, अब प्यार लौटाने का समय आ गया है।
इनकी रही मौजूदगी
संजय सर्राफ, अमित चौधरी, मनीष लोधा, सौरभ बजाज, सनी टिबडेÞवाल, सुनील पोद्दार, संतोष सेठ, यश सुरेखा, ललित ओझा, श्रीराम शर्मा, मनोज कुमार, संजय सर्राफ, समेत अन्य उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version