रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पहुंचे एयर स्टेशन राजाली
बुनियादी ढांचे और विकास की जानकारी ली, सराहा
रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 20 जून को तमिलनाडु में अरक्कोणम के पास स्थित भारतीय नौसेना वायु स्टेशन राजाली का दौरा किया। स्टेशन की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। यात्रा के दौरान उन्हें चल रहे और भविष्य के समुद्री संचालन और स्टेशन के बुनियादी ढांचे के विकास के बारे में जानकारी दी गयी। उन्होंने स्टेशन के कर्मियों से भी बातचीत की। हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके योगदान की सराहना की। आइएनएस राजली को 11 मार्च 1992 को स्थापित किया गया था।

इसका नाम श्राजली था, जो तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में पाये जाने वाले हॉक परिवार के एक आक्रामक पक्षी के नाम पर था। एयर स्टेशन 2200 एकड़ में फैला हुआ है और चेन्नई से 80 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। आइएनएस राजाली 4700 कर्मियों की क्षमता वाला सबसे आधुनिक और सबसे बड़ा नौसेना एयर स्टेशन है, जो पूर्वी नौसेना कमान के तहत कार्य करता है। यह दो बहुत ही विशिष्ट कार्यों संचालन और प्रशिक्षण में योगदान देता है।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version