रांची। रांची गोशाला न्यास में रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी भावेशनंद ने गो पूजन और सेवा कर गो माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद रांची गोशाला के मुख्य द्वार पर राधाकृष्ण की प्रतिमा का लोकार्पण भी किया। अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार ने पुष्पगुच्छ और रतन जालान ने अंग वस्त्र देकर अभिनंदन किया। पुनीत कुमार पोद्दार ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वामी जी ने कहा कि उन्हें रांची गोशाला आने का और गो सेवा करने का स्वभाग्य मिला। वह यहां आकर अत्यंत आनंदित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रदीप राजगढ़िया, किशोरी लाल चौधरी, प्रदीप राजगढ़िया, एसएन राजगढ़िया, राजेंद्र बंसल, सुरेश जैन, प्रेम मित्तल, मनीष लोधा, कमल खेतावत, गजानंद अग्रवाल, ओपी लाल, भरत बगड़िया, मुरारी अग्रवाल, प्रमोद बजाज, वासुदेव भाला समेत अन्य उपस्थित थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



