रांची। देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र में बैंक मैनेजर के घर लाखों की चोरी हुई है। दिवाकांत ठाकुर एसबीआइ मधुपुर शाखा के ब्रांच मैनेजर के पोस्ट पर पदस्थापित हैं। घर से गहने और कैश दोनों गायब है। मैनेजर ने बताया कि 15 जून की दोपहर घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान घर में चोर घुसे और लाखों की चोरी कर ली। उन्होंने दो संदिग्धों के खिलाफ चोरी का आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज करायी है। दोनों संदिग्धों की पहचान रिखिया थाना क्षेत्र के एक गांव के रहनेवाले उपेंद्र यादव और शशि कुमार के रूप में हुई है।

क्या-क्या हुई चोरी
दिवाकांत ठाकुर ने बताया कि उनकी पत्नी मायके दुमका जिले के बासुकीनाथ चली गयी है। घर में कोई नहीं रहने के कारण 15 जून की सुबह ड्यूटी गये थे। रात 9 बजे घर वापस आने पर घर की अलमारी का लॉक टूटा था। घर के अंदर सभी सामान बिखरा पड़ा था। जब कैश और अन्य जेवरात को मिलाया, तब पता चला कि घर से दो-तीन लाख रुपये नकदी, सोने की चेन, कानबाली, नाक का नथिया एक, अंगुठी तीन पीस, पायल बच्चे का 5 जोड़ा, सोने के लॉकेट बच्चे का दो पीस, बड़े की पायल -दो पीस के अलावा अन्य सामान नहीं मिले।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version