Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, दो गोली लगने से घायल
    राज्य

    पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, दो गोली लगने से घायल

    shivam kumarBy shivam kumarJune 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    फिरोजाबाद। दक्षिण थाना पुलिस टीम ने शुक्रवार की देर रात्रि में मोबाइल स्नेचिंग की घटना करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल दो बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    अपर पुलिस अधीक्षक नगर सर्वेश कुमार मिश्रा ने शनिवार को बताया कि बीती 6 जून 2024 को अज्ञात बाइक सवारों द्वारा मोबाइल छीनने की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। विवेचना के दौरान अभियुक्त राजीव पुत्र मुन्नालाल एवं संदीप पुत्र हरेन्द्र का नाम प्रकाश में आया था।

    एएसपी ने बताया कि थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह शुक्रवार की रात्रि पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे तभी सूचना मिली कि 6 जून को मोबाइल छीनने की घटना कारित करने वाले अभियुक्त किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर थाना दक्षिण पुलिस टीम द्वारा लालऊ रोड पर वाहन चेकिंग की जा रही थी, तभी पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने खुद को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में दो अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्तों की पहचान टिंकू एवं संदीप के रुप में हुई तथा एक अन्य अभियुक्त राजीव भागने का प्रयास कर रहा था जिसे पकड़ लिया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से तीन तमंचे 315 बोर, दो खोखा कारतूस, चार जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल एवं तीन लूट के मोबाइल बरामद हुए हैं।

    एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्तों को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त टिंकू का आपराधिक इतिहास है। सभी अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबसीरहाट में तृणमूल कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या
    Next Article बारातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत पांच घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार

      July 4, 2025

      सीएम याेगी ने लखनऊ में तीन दिवसीय ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव- 2025’ का किया शुभारंभ

      July 4, 2025

      कालेज में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, मुकदमा दर्ज

      July 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
      • महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
      • सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार
      • देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर
      • राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version