रांची। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो के निर्देश पर खाद्य आपूर्ति समिति अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर है। समिति के चेयरमैन तमाड़ विधायक विकास मुंडा हैं। इसमें पूर्व मंत्री और जामा की विधायक लुईस मरांडी और विधायक जयराम महतो भी हैं। जयराम ने इस दौरे की जानकारी देते बताया कि वे सभी अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। मंगलवार को सभी के साथ अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा भ्रमण का मौका मिला। अरुणाचल विधानसभा के अध्यक्ष द्वारा स्वागत और सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्य की स्थानीय नीति, नियोजन नीति एवं आर्थिक स्रोतों पर विस्तार से चर्चा हुई। जयराम के मुताबिक, उन्होंने स्पीकर से चर्चा के दौरान 80/20 नियोजन नीति, अन्य प्रदेशों के लोगों द्वारा यहां (अरुणाचल प्रदेश) जमीन नहीं खरीदे जाने सहित अन्य कानूनों पर जानकारी दी गयी। इस सूचना और सहयोग के लिए खाद्य आपूर्ति समिति ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष का आभार भी जताया ।

वैसे अरुणाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर से मिलने के दौरान जयराम का खाली पांव दिखना भी उल्लेखनीय रहा। गौरतलब है कि पहली बार विधायक बनने के बाद से जयराम झारखंड विधानसभा में भी नंगे पांव ही प्रवेश करते रहे हैं। अब अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा में भी वे इसी रूप में दिखे हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version