Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर ट्रैफिक में बदलाव, वाहनों की रहेगी नो इंट्री
    Jharkhand Top News

    जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर ट्रैफिक में बदलाव, वाहनों की रहेगी नो इंट्री

    shivam kumarBy shivam kumarJune 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। जगन्नाथपुर में रथ यात्रा और मेला को लेकर 26 जून से इलाके के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। धुर्वा गोलचक्कर, नया सराय रोड, जेएससीए स्टेडियम और पुराना विधानसभा रोड पर सुबह 8 से रात 12 बजे तक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। नयासराय और जेएससीए स्टेडियम की ओर से आने वाले वाहन तिरिल मोड़ तक ही आ सकेंगे। इसके अलावा शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर और प्रभात तारा मैदान तिराहा से जगन्नाथपुर बाजार तक वाहनों की इंट्री बंद रहेगी। इस संबंध में बुधवार को ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने बताया कि वाहन सवार रिंग रोड से ही अपने गंतव्य तक परिचालन कर सकेंगे।

    साथ ही ट्रैफिक एसपी ने जगन्नाथपुर ट्रैफिक थानेदार को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे खुद अपनी टीम के साथ लगातार भ्रमणशील रहते हुए यातायात व्यवस्था पर पूरी नजर रखेंगे।

    पार्किंग की व्यवस्था
    -तुपुदाना, हटिया, खूंटी, धुर्वा गोलचक्कर से आने वाले वाहनों के लिए धुर्वा गोलचक्कर के पश्चिम स्थित खाली मैदान और प्रभात तारा के पास मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

    -बालालोंग या धुर्वा बस स्टैंड व नया हाईकोर्ट की ओर से आने वाले वाहनों के लिए प्रभात तारा मैदान में नया सराय और न्यू विधान सभा रोड से आने वाले वाहनों के लिए तिरिल मोड़ और हेलीपैड मैदान अरगोड़ा या बिरसा चौक की ओर से आने वाले वाहनों के लिए शहीद मैदान एवं विधानसभा मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

    -धुर्वा सेक्टर-एक या दो की ओर से आने वाले वाहनों के लिए मौसीबाड़ी गोलचक्कर के बगल में खाली मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

    26 और 27 को सामान्य वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद

    26 और 27 जून को सामान्य वाहनों का परिचालन रहेगा बंद

    ट्रैफिक संचालन को ध्यान में रखते हुए 26 और 27 जून को सामान्य वाहनों का धुर्वा गोलचक्कर से पुराने विधानसभा भवन की ओर परिचालन बंद किया गया है। इसके अलावा प्रभात तारा मैदान से शालीमार बाजार की ओर भी सामान्य वाहनों की इंट्री बंद की गई है। एचईसी और बिरसा चौक की ओर से आने वाले वाहन सवार शहीद मैदान से शालीमार बाजार होते हुए प्रभात तारा मैदान से जेएससीए स्टेडियम से दाहिने मुड़कर तिरिल मोड़ होते हुए अपने गंतव्य की ओर परिचालन कर सकेंगे।

    सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
    डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि जगन्नाथपुर मेला और रथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। वॉच टावर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। सादे लिबास में भी महिला पुलिस और पुरुष पुलिस की तैनाती की गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के दक्षिण- पश्चिमी जिलों में 26 को भारी बारिश की आशंका
    Next Article टाटा स्टील इंजीनियर के घर से 20 लाख के जेवरात की चोरी
    shivam kumar

      Related Posts

      टाटा स्टील इंजीनियर के घर से 20 लाख के जेवरात की चोरी

      June 25, 2025

      झारखंड के दक्षिण- पश्चिमी जिलों में 26 को भारी बारिश की आशंका

      June 25, 2025

      लुक आउट नोटिस के जरिए झारखंड पुलिस ने इनामी अपराधी को आईजीआई हवाई अड्डे दिल्ली से किया गिरफ्तार

      June 24, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • रांची को चाहिए जलजमाव की समस्या से छुटकारा
      • एक्सिओम मिशन-4 उड़ान को तैयार, शुभांशु शुक्ला पर देश की नजर
      • टाटा स्टील इंजीनियर के घर से 20 लाख के जेवरात की चोरी
      • जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर ट्रैफिक में बदलाव, वाहनों की रहेगी नो इंट्री
      • झारखंड के दक्षिण- पश्चिमी जिलों में 26 को भारी बारिश की आशंका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version