नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव की वजह से दुनिया भर के शेयर बाजार पर दबाव बना हुआ है। इसके साथ ही पिछले सत्र के दौरान चिपमेकर कंपनियों के शेयर में आई गिरावट की वजह से भी अमेरिकी बाजार पर दबाव की स्थिति बनी रही। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 953.33 अंक यानी 1.87 प्रतिशत गिरकर 49,918.78 अंक के स्तर पर बंद आ गया।

इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 119.66 अंक यानी 1.62 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,266.99 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 509.32 अंक यानी 1.98 प्रतिशत टूट कर 25,169.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 127.12 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की मजबूती के साथ 50,045.90 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,254.81 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.51 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,161.83 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 237.75 अंक यानी 0.98 प्रतिशत लुढ़क कर 24,195.31 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक कमजोरी के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चार सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। निक्केई इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की मजबूती के साथ 64,225 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,964.65 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,744.93 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.76 प्रतिशत की उछाल के साथ 1,575.47 अंक के स्तर पर पहुंचे हुए हैं।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,122 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,853.21 अंक के स्तर पर आ गया है। ताइवान वेटेड इंडेक्स आज फिलहाल 507.09 अंक यानी 1.17 प्रतिशत लुढ़क कर 42,718.45 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। वहीं हैंग सेंग इंडेक्स 281.96 अंक यानी 1.16 प्रतिशत फिसल कर 24,126 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.73 प्रतिशत टूट कर 3,964.24 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version