Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पेशल रिपोर्ट»कर्नाटक पुलिस ने रांची से पकड़े 21 साइबर अपराधी
    स्पेशल रिपोर्ट

    कर्नाटक पुलिस ने रांची से पकड़े 21 साइबर अपराधी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 20, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: कर्नाटक पुलिस ने रांची से 21 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों को रांची के जगन्नाथपुर थाने में रखा गया है। कर्नाटक और रांची पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। दरअसल ठगी के एक मामले की जांच कर्नाटक पुलिस ने शुरू की, तो उसके सभी तार झारखंड से जुड़ने लगे। कर्नाटक पुलिस ने होमवर्क कर सबसे पहले सभी साइबर अपराधियों का लोकेशन निकाला और रांची पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद कर्नाटक पुलिस की टीम रांची पहुंची। यहां रांची पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी कर 21 युवकों को पकड़ा गया, जो साइबर अपराध में संलिप्त थे।

    ये हैं गिरफ्तार अपराधी
    बिहार के गोपालगंज उचक्का निवासी विजय सिंह, तेलंगाना महबूब नगर निवासी एम चीना, अड़ाकेल निवासी रवि, के वेंकेट, बंबापुर निवासी संजीव, कमरपलि निवासी कृष्णकांत मूर्ति, जिला करीमनगर के रबिंदु, अदलाबाद जिला के बेलापाली निवासी टेचन दुबे, शंकर एस, मोहनूर जिला के तारयां, कर्नाटक चिकमैंगलूर निवासी अब्दुल हाशिम, रमयापुरी निवासी संजीत, गदाग जिला निवासी हुसैन, रायचुर गौरडना भावी निवासी मंजूनाथ, कोपका बेनूर निवासी नागलिगा, अमरेश, आंध्र प्रदेश के पाला ससुडम निवासी राजमोहन, तमिलनाडू के राजानगर निवासी राजा, विगनेस, तेलुवलूर निवासी मारती गान व परवीन कुमार।

    पूरे देश के सैकड़ों लोगों से कर चुके हैं ठगी
    कर्नाटक पुलिस को यह सूचना मिली थी कि लगातार हो रहे आॅनलाइन फ्रॉड में शामिल क्रिमिनल्स रांची में रह रहे हैं। इसके बाद कर्नाटक पुलिस रांची पुलिस के संपर्क में आयी। दोनों पुलिस ने एक ज्वाइंट आॅपरेशन चलाया, जिसमें एक साथ 21 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। झारखंड में यह अब तक का सबसे बड़ा आॅपरेशन है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में साइबर अपराधियों को पकड़ा गया है। अब तक ये पूरे देश में सैकड़ों लोगों को ठग चुके हैं।

    गिरफ्तार अपराधियों में से 20 कर्नाटक से संबंध रखते हैं, जबकि एक बिहार का है। यह रांची में रह कर साइबर अपराध को अंजाम दे रहे थे। यह बड़े ही शातिराना तरीके से लोगों की जेब खाली कर दिया करते थे। इनका बाकायदा एक नेटवर्क बना हुआ था, जो भोले भाले लोगों को एटीएम कार्ड खराब होने की बात कहकर उसका पिन नंबर लेते और पैसे निकाल लेते थे। इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र सर्टिफिकेट बिजली बिल बनाकर लोगों को ठगा करते थे। इन अपराधियों को कर्नाटक पुलिस लोकल मजिस्ट्रेट के पास पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेगी, जिसके बाद इन सबको कर्नाटक ले जाया जायेगा। – एसएसपी कुलदीप द्विवेदी

    लैपटॉप देने के बहाने और एटीएम पिन पूछ कर ठगते थे
    हैदराबाद के रहनेवाले गिरफ्तार एक साइबर अपराधी टेकचंद ने बताया कि वे लोग जॉब दिलाने के नाम पर पैसों की ठगी करते थे। लैपटॉप देने के बहाने भी पैसों की ठगी करते थे। इसके अलावा लोगों से एटीएम कार्ड खराब होने की बात कह कर, बैंक अकाउंट बंद होने की बात कहकर भी एटीएम की डिटेल्स लेकर साइबर क्राइम करते थे। इन लोगों का देशभर में नेटवर्क बना हुआ है। ये अपराधी बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट बनाकर भी लोगों से पैसे ठग चुके हैं। इन लोगों ने अब तक सौ से अधिक लोगों से पैसे ठगी करने की बात स्वीकारी है।

    12 हजार रुपये प्रतिमाह पर रखा था युवकों को ठगी के काम पर
    गिरफ्तार साइबर अपराधियों के गिरोह का सरगना कालू सिंह हैं। वह बिहार के बिहारशरीफ का रहनेवाला है। पैसे ठगने के लिए उसने सभी को हायर किया था, हर अपराधी को बारह हजार रुपये महीने कालू सिंह ही दिया करता था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरगना समेत दो गिरफ्तार, लूट की रकम बरामद
    Next Article 14वें राष्ट्रपति होंगे रामनाथ कोविंद, कहा- समाज और देश के लिए सेवा भाव मुझे यहां तक ले आया
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    पाकिस्तान का डर्टी बम खोल रहा किराना हिल्स के डर्टी सीक्रेट्स!

    May 15, 2025

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भारत ने बदल दी है विश्व व्यवस्था

    May 13, 2025

    सिर्फ पाकिस्तान को ठोकना ही न्यू नार्मल होना चाहिए

    May 12, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
    • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
    • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
    • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
    • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version