Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»गर्ल्स टॉयलेट में कैमरा लगाकर वीडियो बनाता था ये चपरासी, ऐसे हुआ भंडाफोड़…
    देश

    गर्ल्स टॉयलेट में कैमरा लगाकर वीडियो बनाता था ये चपरासी, ऐसे हुआ भंडाफोड़…

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 22, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    MUMBAI: मुंबई पुलिस ने बीते दिन एक ऐसे आदमी को हिरासत में लिया जो टॉयलेट से लड़कियों का वीडियों क्लिप बनाता था। इस अपराधी को मुंबई की विक्रोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये शख्स एक स्कूल में चपरासी की नौकरी करता है। मामला सामने आने  के बाद स्कूल प्रिंसिपल ने ही चपरासी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। वह पिछले चार सालों से स्कूल में काम कर रहा था। जांच में सामने आया है कि आरोपी शौक के लिए लड़कियों का वीडियो बनाता था।

    कुछ इस तरह हुआ चपरासी की हरकतों का खुलासा…

    19 साल स्टूडेंट जब टॉयलेट में थी तो उसने खिड़की के उपर एक मोबाइल को देखा, और जब उस लड़की ने मोबाइल को देखा तो उस मोबाइल पर वीडियों रिकॉर्ड हो रहा था। वो लड़की परेशान हो गई। ये फोन लेकर वो अपनी टीचर के पास गई और पूरे मामले को बताया, तब कही जाकर ये मामला उजागर हुआ।

    डीसीपी सचिन पाटील के मुताबिक, गिरफ्त में आए आरोपी का नाम विजय विश्वनाथ शिवतारे है। पुलिस ने स्कूल की प्रिंसिपल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (सी) और आईटी ऐक्ट की धारा 66 (ई) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

    गुरुवार शाम को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। मामले की जांच विक्रोली पुलिस कर रही है। बुधवार को एक गर्ल स्टूडेंट को टॉयलेट में मोबाइल से रिकॉर्डिंग किए जाने की जानकारी मिली, तो उसने इसकी शिकायत स्कूल की शिक्षिका से की, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

    प्रिंसिपल ने जब संदिग्ध मोबाइल को शौचालय से निकाल कर उसकी जांच की, तो वह स्कूल के ही चपरासी विजय शिवतरे का निकला।

    घटना का खुलासा होते ही विजय स्कूल से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने ट्रैप लगाकर बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया।

    तो वहीं आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो शौक के लिए महिलाओं का विडियो शूट करता था। हालांकि, पुलिस उसके मोबाइल से मिले क्लिप से जानकारी लेकर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को शक है कि आरोपी कहीं किसी पॉर्न साइट या किसी एजेंसी के लिए तो काम नहीं कर रहा था।

    इस मामले में एक दर्जन महिलाओं एवं छात्राओं का बयान दर्ज किया जा चुका है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका ने भारत और चीन से की अपील, सीधी बातचीत करके घटाएं तनाव
    Next Article झारखंड के लोकसभा सांसदों का सदन में नहीं लगता मन
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पांचवां दल गूंजी रवाना

    August 10, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मप्र के प्रवास पर, रेल कोच फैक्ट्री का करेंगे भूमिपूजन

    August 10, 2025

    चुनाव आयोग ने 334 गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का पंजीकरण किया रद्द

    August 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पांचवां दल गूंजी रवाना
    • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मप्र के प्रवास पर, रेल कोच फैक्ट्री का करेंगे भूमिपूजन
    • स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट
    • मॉल ऑफ रांची की दूसरी वर्षगांठ 13 अगस्त को
    • झारखंड के 11 जिलों में 13 को भारी बारिश की आशंका
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version