Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»झारखंड के लोकसभा सांसदों का सदन में नहीं लगता मन
    रांची

    झारखंड के लोकसभा सांसदों का सदन में नहीं लगता मन

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 23, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: आमतौर पर लोकसभा चुनाव में वोट देते समय जनता की महती इच्छा होती है कि जिन्हें वे बतौर सांसद चुनने जा रहे हैं, वे लोकसभा में उनकी आवाज बनेंगे। लोकतंत्र के मंदिर में उनकी समस्याओं को उठायेंगे और उनका समाधान भी करायेंगे। यही बात जनप्रतिनिधि भी वोट मांगते हुए कहते हैं। ये जनप्रतिनिधि रामराज देने का दावा भी करते हैं, लेकिन दुर्भाग्य देखिये कि जैसे ही जनता उन्हें वोट रूपी मुहर लगा देती है, वे अपने वादे भूल जाते हैं। जैसे ही उन्हें सारी संसदीय सुविधाएं मिल जाती हैं, वे जनता और अपने कर्तव्यों से विमुख हो जाते हैं। वे अपने घर-परिवार और निजी जिंदगी को ही ज्यादा समय देने लगते हैं। सदन उनकी प्राथमिकता में कहीं पीछे छूट जाता है। झारखंड में तो स्थिति और भी खराब है। झामुमो के सांसद, तो संसद में जाना अपना फर्ज तक नहीं समझते। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तो उम्र हो गयी है। हम उनकी बात नहीं करेंगे, क्योंकि उन्होंने झारखंड को बहुत कुछ दिया है। उनके योगदान को झारखंड कभी भुला नहीं सकता। हमारी मंशा भी नहीं है कि उनकी कर्तव्यनिष्ठा और योग्यता पर सवाल उठायें। परंतु हैरानी है झामुमो के सांसद विजय हांसदा के बारे में जान कर जो राज्य के सांसदों में उपस्थिति के मामले में सबसे पीछे रहे हैं। लोकसभा से उनकी गैर मौजूदगी का कोई कारण भी समझ में नहीं आता।

    मात्र 5 सांसदों की 100 फीसदी उपस्थिति
    लोकसभा के 545 सांसदों में मात्र 5 एमपी ही ऐसे हैं, जिन्होंने सदन में अपनी 100 फीसदी उपस्थिति दर्ज करायी है। उत्तरप्रदेश के बांदा से सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने सदन की 1468 डिबेट और चर्चा में शिरकत की है और सदन में उनकी उपस्थिति 100 फीसदी है। सांसदों की उपस्थिति पर नजर रखने वाली गैर सरकारी संस्था पीआरएस लेजिस्लेटिव के मुताबिक लगभग 133 सांसद लोकसभा की 90 फीसदी से ज्यादा बैठकों में मौजूद रहे, जबकि सांसदों की उपस्थिति का राष्ट्रीय औसत 80 है।

    राहुल से बेहतर सोनिया की उपस्थिति
    इस आंकड़े के मुताबिक कुछ समय तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझने के बावजूद सोनिया गांधी, राहुल से ज्यादा बैठकों में लोकसभा में मौजूद रहीं। सोनिया की उपस्थिति का आंकड़ा 59 फीसदी है, जबकि राहुल गांधी 54 फीसदी बैठकों में लोकसभा में मौजूद रहे। लोकसभा में 100 फीसदी मौजूद रहने वाले दूसरे चार सांसद हैं, जगतसिंहपुर से बीजेडी सांसद कुलमणि समल, उत्तर मुंबई से बीजेपी सांसद गोपाल शेट्टी, अहमदाबाद पश्चिम से सांसद कीर्ति सोलंकी, सोनीपत से सांसद रमेश चंदर।

    अनुपस्थिति का रिकार्ड भाजपा के ज्ञान के नाम
    लोकसभा में डिंपल यादव का अटेंडेंस रिकॉर्ड काफी खराब रहा और वो सदन की मात्र 35 फीसदी बैठकों में मौजूद रहीं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, का लोकसभा में 72 फीसदी अटेंडेंस रिकॉर्ड रहा है। लोकसभा में सबसे कम उपस्थिति रही एमपी से बीजेपी सांसद ज्ञान सिंह की। सांसद ज्ञान सिंह ने लोकसभा की मात्र 8 फीसदी बैठकों में ही शिरकत की।

    उपस्थिति के मामले में सांसद फिसड्डी
    देश की संसद में वेतन बढ़ोत्तरी पर एक साथ हाथ खड़ा कर समर्थन करने वाले माननीय सांसद अपनी उपस्थिति के मामले में फिसड्डी साबित हो रहे हैं। झारखंड के मुख्य विपक्षी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो सह-दुमका सांसद शिबू सोरेन की 16वीं लोकसभा में तीन सालों में उपस्थिति मात्र 31 प्रतिशत रही। इस दौरान उन्होंने न तो किसी परिचर्चा में हिस्सा लिया, न कोई मुद्दा उठाया एवं न ही किसी तरह का प्रश्न पूछा। संसद में सबसे कम उपस्थिति वाले झारखंड के सांसदों में झामुमो के ही राजमहल के सांसद विजय कुमार हांसदा हंै, जो तीन वर्ष की अवधि के दौरान 66 दिन ही संसद पहुंचे। राज्य के एक भी लोकसभा सदस्य की 100 फीसदी हाजिरी नहीं रही। झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन 2017 के दो सत्रों में पांच दिन हाजिर रहे। 2017 में 29 दिन के संसद में दो सत्र चले। पहला 31 जनवरी और दूसरा 9 मार्च से शुरू हुआ था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगर्ल्स टॉयलेट में कैमरा लगाकर वीडियो बनाता था ये चपरासी, ऐसे हुआ भंडाफोड़…
    Next Article मृतक किसान के परिवार को मिला दो लाख का चेक
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

    June 15, 2025

    भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

    June 15, 2025

    पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

    June 15, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
    • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
    • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
    • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
    • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version