Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गुजरातः 49 घंटे तक मदद के इंतजार में बाढ़ में फंसे एक परिवार के 17 लोगों की हुई मौत
    Top Story

    गुजरातः 49 घंटे तक मदद के इंतजार में बाढ़ में फंसे एक परिवार के 17 लोगों की हुई मौत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 27, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    GUJARAT:  गुजरात में बाढ़ ने कहर बरपा दिया है। इससे बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए और कई लोगों की मौत हो गई। इस दौरान शासन-प्रशासन की भी पोल खुल गई है। इस बाढ़ में गुजरात का बनासकांठा जिला बेहद प्रभावित है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खरिया गांव के रहने वाले एक पीड़ित संग्रामजी नवलजी ठाकोर का कहना है कि 49 घंटे तक इंतजार करने के बाद भी बाढ़ में फंसे उसके परिवार को कोई मदद नहीं मिली जिससे उसके परिवार के 17 लोग की मौत हो गई। बाढ़ पीड़ित संग्रामजी नवलजी ठाकोर बात करने की हालत में नहीं है। ठाकोर ने किसी तरह मीडिया से बात कर अपना दर्ज बयां किया। बाढ़ के प्रकोप के शिकार हुए ठाकोर ने बताया कि इस हादसे में बेटे, बहु और पत्नी समेत 17 रिश्तेदार की मौत हो गई।

    ज्ञात हो कि गुजरात के राहत पैकेज के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। बावजूद इसके 49 घंटे तक बाढ़ पीड़ितों को राहत न मिलना कई सवाल खड़े करता है।

    पीड़ित संग्रामजी के परिवार में एक 21 वर्षीय युवक जीवित बच गया। उसने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि मैं कैसे बच गया। संग्रामजी अक्सर एक ही बात को दोहराते रहे, ‘कुदरत,कुदरत’। संग्रामजी ने कभी सोंचा भी नहीं था कि वे इस तरह अपने तीन साल के पोते समेत परिवारे के अन्य सदस्यों की एक ही बार अंत्योष्टि करेंगे।

    रिपोर्ट के मुताबिक परिवार में संग्रामजी और एक 21 वर्षीय युवक ही जीवित बचे हैं। ज्ञात हो कि खरिया गांव में 3,742 लोगों की आबादी है। यहां बाढ़ के चलते पिछले 48 घंटे में 30 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि पड़ोसी राज्य राजस्थान से 1.5 लाख क्यूसेक पानी डैम से छोड़ा गया जिसके चलते बनासकांठा में नदी के किनारे कई गांव पानी में डूब गए।

    खरिया गांव के कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इस गांव में सबसे ज्यादा मुसीबत संग्रामजी ठाकोर के परिवार पर पड़ी। ठाकोर का परिवार बनास नदी के किनारे एक छोटे से कच्चे मकान में रह रहा था। सोमवार को जब पानी का स्तर बढ़ने लगा तो बचने के लिए ठाकोर का परिवार घर की छत पर चला गया।

    संग्रामजी ने बचाव के लिए बगल के गांव के दोस्तों, रिश्तेदारों और अन्य लोगों को फोन किया। इस बीच घर गिर गया और परिवार के सभी सदस्य डूबने लगे। चारों तरफ मौत पसरा था। इस हादसे में परिवार के दो सदस्य ही जीवित बचे।

    बनासकांठा के कुमभलमेर के एक किसान दलपत भाटिया ने बताया कि ‘दनेरा, दीसा, वाव, थरद और कनरेजी की स्थिति काफी दयनी है। यहां के लोगों को खाने के पैकेट मिलना मुश्किल है। ये सरकार की विफलता है कि तकनीक के आज के युग में भी सुविधाएं लोगों तक नहीं पहुंच रही है। अपने आस-पास की बर्बादी को देखते हुए वे कहते है कि इसे सामान्य रूप से पटरी पर आने में करीब चार महीने लगेंगे।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमारुति सुजुकी इंडिया को तीन महीने में हुआ इतने करोड़ों का फ़ायदा, जान आप भी हो जायेंगे हैरान.
    Next Article ED का शिकंजा: लालू-तेजस्वी और राबड़ी पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज !
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    पीएम मोदी के शासन में देश नक्सलवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त हो चुका है : अमित शाह

    October 30, 2025

    छठ पर्व को ड्रामा कहना बिहार कभी बर्दाश्त नहीं करेगा: अन्नपूर्णा देवी

    October 30, 2025

    कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन राजद-कांग्रेस गठबंधन की पहचानः मोदी

    October 30, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पीएम मोदी के शासन में देश नक्सलवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त हो चुका है : अमित शाह
    • छठ पर्व को ड्रामा कहना बिहार कभी बर्दाश्त नहीं करेगा: अन्नपूर्णा देवी
    • मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या
    • कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन राजद-कांग्रेस गठबंधन की पहचानः मोदी
    • बिहार विस चुनाव : बागी तय करेंगे किसे मिलेगी कुर्सी, महागठबंधन को फेंडली फाइट दे रहा ज्यादा दर्द
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version