Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»घर में ही फंदे से लटकता मिला किसान का शव
    झारखंड

    घर में ही फंदे से लटकता मिला किसान का शव

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 20, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चान्हो: झारखंड में 36 दिनों के अंदर चार किसानों की संदिग्ध मौत का मामला प्रकाश में आया है। ताजा घटना चान्हो के बेतलंगी गांव की है, जहां 22 वर्षीय किसान संजय मुंडा का शव उसके घर में ही फंदे से लटका पाया गया। घटना मंगलवार देर रात की है।

    खेती में लगातार नुकसान: संजय के परिजन बताते हैं कि इस वर्ष खेती में संजय को लगातार नुकसान हो रहा था। उसने टमाटर लगाया था। कम कीमत होने के कारण नुकसान उठाना पड़ा। इसके बाद पत्ता गोभी लगायी, जो सही तरीके से तैयार नहीं हो पायी। कुछ दिनों पहले 15 केजी धनिया लगाया। इसमें भी नुकसान हो गया। पैसे के अभाव में वह धान की रोपनी भी अब तक नहीं शुरू कर पाया था।

    परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था संजय : संजय अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। पंद्रह वर्ष पूर्व हल जोतने के दौरान उसके पिता चंदरू को पैर में हल्की चोट लगी थी। बाद में इंफेक्शन के कारण वह अपाहिज हो गये। बड़ा भाई इसी वर्ष जनवरी में कमाने के नाम से कहीं बाहर गया है। परिवार के लोगों को यह तक नहीं मालूम कि वह कहां है। संजय की तीन छोटी बहनें हैं-रीतू, गीता और सरिता। दो साल पूर्व संजय की मां फुलकुमारी की भी मृत्यु हो चुकी है।

    बिचौलियों के खेल में पिस रहे किसान : इन दिनों सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसे में किसी किसान को उसकी उपजायी सब्जियों का वाजिब मूल्य नहीं मिलना बड़ा सवाल खड़ा करता है। लोग बताते हैं कि यह सब बिचौलियों और जमाखोरों का खेल है, जिसमें गरीब किसान पिस रहे हैं। दरअसल, ये बिचौलिये और जमाखोर ही हैं, जो एक ओर किसानों का खून चूस रहे हैं और उन्हें मौत के मुंह में धकेल रहे हैं, वहीं आम लोगों की जेब भी खाली कर रहे हैं। वे दोनों ओर से चांदी काटने में जुटे हैं। ये बिचौलिये किसानों की सब्जियों को औने-पौने दाम में खरीद कर जमाखोरों के यहां जमा कर रहे हैं और फिर दोनों मिलकर बाजार में सब्जियों की कमी दिखाने की कोशिश कर आसमान छूते भावों में बेच रहे हैं। यही कारण है कि किसानों से 15-20 रुपये किलो खरीदा जानेवाला टमाटर आज खुले बाजार में 120 रुपये किलो बिक रहा है।

    बाबूलाल किसान के परिजनों से मिले
    सूचना के बाद जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी, बंधु तिर्की, रामचंद्र केसरी और मीडिया प्रभारी तौहीद आलम चान्हो के बेतलंगी गांव पहुंच कर किसान के परिजनों से मिले। परिजनों ने घर की व्यथा बाबूलाल को बतायी। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सराकर गरीबों और मासूमों को मारने पर तुल गयी है। बाबूलाल ने सरकार से आश्रितों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCM योगी ने सपा नेता को लिया आड़े हाथ, कहा- लोग परिवार में ‘गायत्री’ नाम भी रखना कर देंगे बंद
    Next Article चार पीएलएफआइ नक्सली गिरफ्तार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    छठ पर्व को ड्रामा कहना बिहार कभी बर्दाश्त नहीं करेगा: अन्नपूर्णा देवी

    October 30, 2025

    चुनाव आयोग ने एआई से बनी सामग्री के दुरुपयोग पर लगाई रोक

    October 30, 2025

    नो-एंट्री विवाद मामला: 74 नामजद और 500 अज्ञात पर केस, 16 भेजे गए जेल

    October 30, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पीएम मोदी के शासन में देश नक्सलवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त हो चुका है : अमित शाह
    • छठ पर्व को ड्रामा कहना बिहार कभी बर्दाश्त नहीं करेगा: अन्नपूर्णा देवी
    • मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या
    • कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन राजद-कांग्रेस गठबंधन की पहचानः मोदी
    • बिहार विस चुनाव : बागी तय करेंगे किसे मिलेगी कुर्सी, महागठबंधन को फेंडली फाइट दे रहा ज्यादा दर्द
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version