Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»चार हजार करोड़ की परियोजना में बीएसएनएल फेल!
    बिजनेस

    चार हजार करोड़ की परियोजना में बीएसएनएल फेल!

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 29, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची : टेंडर में निजी लाभ के लिए यहां के अधिकारी नये-नये कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। ऊपर से संरक्षण हासिल होने की वजह से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश तक नहीं होते। नया कारनामा जैप आइटी के एक टेंडर का है। इसमें जिम्मेदार अधिकारी ने पूरे राज्य में कनेक्टिविटी के नाम पर भारत संचार निगम लिमिटेड को ही नकारा साबित कर दिया है।
    दरअसल, केंद्र की एक महत्वाकांक्षी योजना का विस्तार झारखंड में भी होना है। इसके तहत राज्य के सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लास संचालित करना है। कुल परियोजना की लागत करीब चार हजार करोड़ की है। पहले चरण में हर जिला में चंद स्कूलों को ही जोड़ा जाना है। इसी काम की निविदा निकाली गयी थी। निविदा में तीन कंपनियों ने भाग लिया था।
    बाद के घटनाक्रम यह साबित कर गये कि जैप आइटी के एक जिम्मेदार अधिकारी ने निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए अपने मनमाफिक फैसले लिये। इस निविदा में भाग लेने वाली सबसे बड़ी संचार कंपनी बीएसएलएन ही थी। शेष दोनों कंपनियों को संचार तकनीक की कनेक्टिविटी से कोई प्रत्यक्ष लेना देना नहीं था। लिहाजा यह तर्क गढ़ा गया कि बीएसएलएन एक घाटा उठाने वाली कंपनी है। इस कंपनी को कनेक्टिविटी के मामले में भी गलत मानते हुए इसे तकनीकी तौर पर अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इसका सीधा मकसद टेंडर में बची दो निजी कंपनियों में से एक को फायदा पहुंचाना है।
    जानकार बताते हैं कि नेटवर्क कनेक्टिविटी के मामले में झारखंड में बीएसएनएल अब भी सबसे बड़ी कंपनी है। मोबाइल नेटवर्क के मामलों में शहरी क्षेत्र में एयरटेल की सेवा बेहतर होने के साथ-साथ कई मामलों में महंगी भी है। लेकिन जानकार यह स्पष्ट बता गये कि इस टेंडर में भाग लेने वाली दो अन्य पेरेंट कंपनियों में से कोई भी नेटवर्क कनेक्टिविटी के कारोबार से ही जुड़ी हुई नहीं है।

    मामले की छानबीन में यह पता चला कि दरअसल भारतीय डाक सेवा के इस अधिकारी के झारखंड में पदस्थापित होने की समय सीमा पहले ही समाप्त हो चुकी है। जुगाड़ की बदौलत वह जैप आइटी में टिके हुए हैं और यह नियमों के खिलाफ है। इसलिए यहां से रवाना होने के पहले वह मिले अवसरों का पूरा लाभ उठाना चाहते हैं। यह वही अधिकारी है, जिसने कुछ महीनों पूर्व एक टेंडर में अन्य कंपनियों को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि उन निविदादाताओं के पास झारखंड में सरकार के साथ काम करने का कोई अनुभव नहीं है। अब चार हजार करोड़ की स्मार्ट क्लास परियोजना के प्रारंभिक चरण में उन्हें बीएसएनएल ही अयोग्य नजर आने लगा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबॉलीवुड के बाद अब टीवी पर लौटना चाहती हैं शमीम मन्नान
    Next Article शिल्पा शेट्टी ने स्वीकारा, कहा मैंने की है अपने करियर में बहुत-सी गलतियां
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    Auto Draft

    May 8, 2025

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

    May 8, 2025

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख

    May 8, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में टायर दुकान में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड काबू पाने में लगी
    • सैन्य कार्रवाई रोके जााने के बाद भी सियालदह स्टेशन पर हाई अलर्ट
    • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
    • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
    • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version