Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»टाना भगतों की जमीन पर कोई लगान नहीं लगेगी,
    रांची

    टाना भगतों की जमीन पर कोई लगान नहीं लगेगी,

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 8, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि टाना भगतों की जमीन पर कोई लगान नहीं लगेगी। जिस जमीन पर टाना भगत बसे हुए हैं और पट्टा नहीं है, उन्हें पट्टा दिया जायेगा। अगले माह झारखंड के पांच जिलों में बसे टाना भगतों के अध्यक्ष और चार-चार व्यक्तियों के साथ बैठक होगी। इसमें टाना भगत विकास प्राधिकार के लिए सदस्यों का चयन करने के साथ ही टाना भगतों की अन्य समस्याओं पर चर्चा होगी। सीएम शुक्रवार को रांची एवं लोहरदगा के टाना भगतों के प्रतिनिधिमंडल से झारखंड मंत्रालय में बातचीत कर रहे थे।

    टाना भगतों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध
    उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में टाना भगतों का योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। महात्मा गांधी के सच्चे अनुयायी की तरह जीवन व्यतीत करनेवाले टाना भगतों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

    भूमिहीन टाना भगतों को सरकार देगी पक्का मकान
    सीएम ने कहा कि टाना भगत का जीवन केवल कृषि पर आश्रित है। सरकार आमदनी के दूसरे स्रोतों को बढ़ाने पर जोर दे रही है। टाना भगत बच्चों एवं महिलाओं की सूची दें। सरकार उनका कौशल विकास कर उन्हें रोजगार से जोड़ेगी। इससे उनकी आमदनी बढ़ेगी। बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। भूमिहीन टाना भगतों को सरकार रहने के लिए पक्के मकान बनाकर देगी। साथ ही जिनके कच्चे घर हैं, उन्हें भी पक्का किया जायेगा। बैठक में अपर मुख्य सचिव अमित खरे, मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल, राजस्व सचिव केके सोन, टाना भगतों की ओर से यशोदा टाना भगत, कृष्णा टाना भगत, जगमोहन टाना भगत, महादेव टाना भगत, शालीग्राम टाना भगत, उमेश टाना भगत, सु्खराम टाना भगत समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

    1000 दिन पूरे होने पर सीएम करेंगे सरकार के कार्यों की समीक्षा
    रांची। राज्य में रघुवर दास के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार के 1000 दिन पूरे होने वाले हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में 13 जुलाई को 11 बजे से प्रोजेक्ट भवन के नये सभागार में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक होगी। बैठक में राज्य सरकार के 1000 दिनों की विकास यात्रा, सरकार के 1000 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार की उपलब्धि और आगामी कार्य योजना की समीक्षा की जायेगी। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी जीतवाहन उरांव ने जानकारी दी कि इस बैठक में सभी विभागीय अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव एवं सचिव शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सभी विभागीय अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/ सचिव सरकार के 1000 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार की उपलब्धि और आगामी कार्य योजना के बिंदुओं पर अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन के साथ ससमय शामिल होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचारा घोटाला: दो केस में लालू प्रसाद ने लगायी हाजिरी
    Next Article पूछ रहे हैं भगत बाल्मिकी: क्या दलित होना अभिशाप है?
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

    May 25, 2025

    फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

    May 25, 2025

    नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

    May 25, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
    • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
    • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
    • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
    • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version