बिहार में जेडीयू और भाजपा गठबंधन की नई सरकार की कैबिनेट को लेकर शपथ ग्रहण समारोह खत्म हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के कैबिनेट में 26 मंत्री शामिल हुए हैं। इसमें बीजेपी से 11, जेडीयू से 14 और 1 एलजेपी का एक विधायक मंत्रिमंडल में शामिल हुआ है। इस समारोह में केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान भी शामिल हुए।

पढ़ें किस-किस विधायक ने ली मंत्री पद की शपथ

26) पशुपति कुमार पारस ने ली शपथ। एलजेपी के विधायक। रामविलास पासवान के भाई।
25) ब्रज किशोर बिंद ने ली शपथ। चैनपुर से बीजेपी विधायक।

24) रमेश ऋषि देव ने ली शपथ। जेडीयू विधायक।दलिज समाज का चेहरा।

23) दिनेश यादव ने ली शपथ। सिमरी बख्तियारपुर से हैं जेडीयू विधायक।

22) कपिल देव कामत ने ली शपथ। बाबूबरही से है जेडीयू विधायक।
21) कृष्ण कुमार ऋषि ने ली शपथ। बनमनखी से बीजेपी विधायक हैं।

20) मदन सहनी ने ली शपथ। खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री थे। जेडीयू में निषाद चेहरा।

19) विनोद कुमार सिंह ने ली शपथ। प्राणपुर से बीजेपी विधायक।

18) खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद ने ली शपथ। सिकटा से जेडीयू विधायक। महागठबंधन सरकार में भी थे मंत्री। बीजेपी को हराकर बने थे विधायक।

17) राणा रणधीर ने ली शपथ। मधुबन से बीजेपी विधायक।

16) संतोष निराला ने ली शपथ। राजपुर (बक्सर) से जेडीयू विधायक। महागठबंधन सरकार में भी थे मंत्री। जेडीयू में दलित चेहरा। 2010 में पहली बार बने विधायक। SC/ST कल्याण मंत्री भी रह चुके हैं।

15) विजय कुमार सिन्हा ने ली शपथ। लखीसराय से हैं बीजेपी विधायक। पहली बार बने मंत्री।

14) कुमारी मंजू वर्मा ने ली शपथ। चेरिया बरियारपुर से जेडीयू विधायक। महागठबंधन सरकार में सामाजिक कल्याण मंत्रालय का मिला था प्रभार। एलजेपी को हराकर बनी थी विधायक।
13) सुरेश शर्मा ने ली शपथ। मुजफ्फरपुर से बीजेपी विधायक हैं। 2010 में पहली बार बने थे विधायक।

12) शैलेश कुमार ने ली शपथ। जमालपुर से जेडीयू विधायक हैं। महागठबंधन सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री थे। एलजेपी को हराकर विधायक बने।
11) विनोद नारायण झा ने ली शपथ। बिहार बीजेपी के प्रवक्ता। बीजेपी से एमएलसी हैं।

10) महेश्वर हजारी ने ली शपथ। कल्याणपुर से है जेडीयू विधायक। पहले नगर विकास व आवास मंत्री थे। रामविलास पासवान के रिश्तेदार।
9) कृष्णनंदन वर्मा ने ली थी। घोसी से जेडीयू विधायक। महागठबंधन सरकार में PHED मंत्री थे।
8) प्रमोद कुमार ने ली शपथ। पूर्वी चंपारण से बीजेपी विधायक हैं। एबीवीपी और आरएसएस भी जुड़े रहे हैं।
7) जय कुमार सिंह ने ली शपथ। दिनारा से जदयू विधायक हैं। नीतीश सरकार में उद्योग मंत्री थे।
6) रामनारायण मंडल ने ली शपथ। बीजेपी के बांका से हैं विधायक। पार्टी के बिहार से वाइस प्रेसिडेंट।

5) श्रवण कुमार ने ली शपथ। नालंदा से जेडीयू के विधायक। पहले ग्रामीण विकास मंत्री थे।
4) बीजेपी के विधायक नंद किशोर यादव ने ली शपथ। PWD, स्वास्थ और पर्यटन मंत्री रह चुके हैं। जेपी आंदोलन में सक्रिय नेता थे।
3) ललन सिंह ने ली शपथ, नीतीश सरकार में पहले PWD मंत्री थे। लोकसभा और राज्यसभा सांसद रहे चुके हैं और नीतीश कुमार के बहुत करीबी हैं।

2) प्रेम कुमार ने ली शपथ। ये अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं। गया से बीजेपी के विधायक है। सात बार विधायक रह चुके हैं।

1) विजेंद्र प्रसाद यादव ने ली शपथ। सुपौल से जेडीयू विधायक है। साल 2000 से लगातार विधायक है। पिछली सरकार में भी थे मंत्री।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version