Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पेशल रिपोर्ट»पीसीआर के 16 पुलिसकर्मी निलंबित, तीन डीएसपी और तीन थानेदार को शोकॉज
    स्पेशल रिपोर्ट

    पीसीआर के 16 पुलिसकर्मी निलंबित, तीन डीएसपी और तीन थानेदार को शोकॉज

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 22, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में राजधानी पुलिस पर बड़ी कार्रवाई की गयी है। रांची एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने गस्ती के दौरान सोते हुए पाये जाने पर पीसीआर के 16 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंंबित कर दिया है। वहीं चार डीएसपी, जिसमें सदर, हटिया और सिटी डीएसपी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही राजधानी के तीन थानेदारों पर लापरवाही बरतने के आरोप में प्रोसेडिंग चलाने का आदेश भी दिया है। प्रोसिडिंग के आदेश राजधानी के लालपुर, गोंदा और अरगोड़ा थाना प्रभारी पर दिया गया है।

    निलंबित होनेवाले पदाधिकारी और जवान पीसीआर-6  के सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार राय, आरक्षी चामा मुंडा ,विजय कुजूर और चालक आरक्षी इंद्रेश कुमार सिंह।  पीसीआर -10 के सहायक अवर निरीक्षक सुबोधन मरांडी ,हवलदार किशोरी सिंह, आरक्षी रमेश कुमार रजक ,चालक आरक्षी इम्तियाज अंसारी।  पीसीआर -12 के सहायक अवर निरीक्षक त्रिलोकी प्रसाद, आरक्षी बासु टोपनो, आरक्षी कुंवर उरांव, चालक आरक्षी उत्तम कुमार सूत्रधार। पीसीआर -23 के सहायक अवर निरीक्षक जैना बालमुचु, आरक्षी राजीव मोहन झा, आरक्षी अनिल टुडू और चालक आरक्षी दीपक मिंज।

    जीपीएस से बचने के लिए लगा रहे थे सभी हथकंडे : दरअसल बढ़ते क्राइम के कारण एसएसपी ने 7 जुलाई से डीएसपी और 12 जुलाई से सभी थानेदारों को रात 12 से सुबह 5 बजे तक पेट्रोलिंग करने के आॅर्डर दिये थे, लेकिन जांच के दौरान जमीनी हकीकत कुछ और ही सामने आयी। जांच में पता चला कि पैट्रोलिंग गाड़ियां सायरन और लाइट जला कर छोड़ देते हैं। इसके बाद बैटरी को डिस्चार्ज कर देते हैं, ताकि उनका जीपीएस भी लोकेशन ट्रैक नहीं कर पाये। रात शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर 18-18 लाख की सफारी गाड़ियों में एसी आॅन कर पुलिस जवान खर्राटे भरते नजर आये थे। वे नींद में इतने बेसुध थे कि उन्हें अपने हथियारों तक की फिक्र तक नहीं थी। सभी लापरवाही को मद्देनजर एसएसपी ने शुक्रवार को कड़ी कार्रवाई की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सोरेन और सुखदेव भगत ने हाल जाना
    Next Article फारूक के बयान पर महबूबा का तंज, कहा- ‘अमेरिका ने जहां दखल दिया वहां क्या हालत हुई है?’
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    पूरी तरह उफान पर है बिहार के मिथिलांचल का सियासी माहौल

    July 5, 2025

    बिहार में इस बार का बड़ा सवाल: कौन बनेगा सिकंदर

    July 3, 2025

    दुखद है टीएमसी नेताओं की असंवेदनशील टिप्पणियां

    July 2, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पूरी तरह उफान पर है बिहार के मिथिलांचल का सियासी माहौल
    • मध्‍य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय
    • पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथगोले और गोला-बारूद बरामद
    • लालू यादव 13वीं बार बने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष
    • अमूल दूध के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version