बालूमाथ: बालूमाथ थाना अंतर्गत टोरी-शिवपुरी रेलखंड के बुकरू गांव स्थित महुआडांड़ में रॉयल इंफ्रा कंस्ट्रक्शन इंजीनियर सह साइट इंचार्ज मधु समझदार का अपहरण कर लिया गया है। पुलिस खोजबीन में जुटी है। सूचना मिलने के बाद आलाधिकारी कैंप कर रहे हैं। इंजीनियर मधु समझदार कैंप स्थित अर्द्धनिर्मित ब्रिज के कार्याें का निरीक्षण करने निकले थे। वहां कई मजदूर भी कार्य कर रहे थे, इसी बीच उनका अपहरण कर लिया गया। घटना मंगलवार देर शाम की है।
जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी खोजबीन में जुट गये हैं। लातेहार उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता, डीआइजी धनंजय कुमार सिंह, विपुल शुक्ला घटनास्थल के समीप कैंप किये हुए हैं। काम में लगे मजदूरों से पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र के घनघोर जंगलों में रेलवे इंजीनियर की तलाश में पुलिस जुटी है।
इंजीनियर बालूमाथ से प्रात: ब्रिज के कार्यों को देखने के लिए महुआडांड़ स्थित रेलवे कैंप पहुंचे थे। वहां कार्यरत मजदूरों से ब्रिज की स्थिति की जानकरी ली। इसके बाद ब्रिज के इर्द-गिर्द टहल रहे थे। इस बीच अचानक गायब हो गये। बताया जाता है कि अज्ञात अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया। कार्यरत कर्मियों ने जब उन्हें तलाशने की कोशिश की, तो वे नहीं मिले। इसके बाद अपहरण की आशंका जतायी गयी।
दूसरी ओर बुधवार को रेलवे के अधिकारियों ने थाना पहुंच कर अपहृत इंजीनियर के बारे में जानकारी ली। इसी क्रम में पत्रकारों को बताया कि साइट इंचार्ज मधु समझदार का किसी अपराधी संगठन के द्वारा अपहरण कर लिया गया है। अब तक कुछ पता नहीं चल पा रहा है। यह भी स्वीकार किया कि उक्त इंजीनियर से लेवी की मांग नहीं की गयी थी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



