Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»बिहार: वैशाली में बस और ऑटो की टक्कर में 10 लोगों की मौत
    बिहार

    बिहार: वैशाली में बस और ऑटो की टक्कर में 10 लोगों की मौत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 18, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हाजीपुर (बिहार): वैशाली जिले में भीषण सड़क दुर्घटना में दस लोगों की मौत हो गयी जबकि 6 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। हादसा सराय थाना क्षेत्र में एनएच 77 पर स्थित पुरानी बाजार के पास उस समय हुआ जब पटना से सीतामढ़ी के भिट्ठा मोड़ जा रही बस और इमादपुर से हाजीपुर आ रहे ऑटो के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ऑटो के तो परखच्चे उड़ गए।

    हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगो ने तुरंत घायलों को ऑटो और बस से बाहर निकालना शुरू किया। घायलों में एक 8 महीने का मासूम भी है, हलांकि उसे कोई बाहरी चोट तो ज्यादा नहीं लेकिन डॉक्टरों ने उसे बेहतर ईलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। बस में सभी यात्री हाजीपुर या उसके बाहर के रखने वाले है। वहीं ऑटो में सवार सभी यात्री स्थानीय हैं। ये सभी भगवानपुर, इमादपुर और सराय के रखने वाले हैं। मृतको में 5 महिलाएं, 4 पुरुष और एक बच्चा शामिल है। आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ भी की। एहतियातन सदर, भगवानपुर, सराय ,लालगंज और गोरौल थाने की पुलिस को बुला लिया गया।

    वैशाली डीएम रचना पाटिल, एसपी राकेश कुमार, एसडीओ रविन्द्र कुमार और एसडीपीओ अजय कुमार भी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाने की कोशिश की। हादसे के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किसी गाड़ी का ओवरटेक करके ऑटो अपने साईड जा ही रही थी लेकिन बस ने अपनी स्पीड थोड़ी सी भी कम नही की और आमने-सामने की टक्कर हो गई । जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के लिए चार लाख के मुवावजे की घोषणा की है। हालांकि मुवावजे देने की बात पर भी कुछ देर हंगामा हुआ। जिला प्रशासन सदर अस्पताल में मुवावजे देने की बात कर रहा था वही मृतकों के परिजन घटनास्थल पर ही मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। घटनास्थल पर अब भी तनाव बना हुआ है और प्रशासन जाम हटाने का प्रयास कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशादी करना चाहता है डॉन अबु सलेम, जमानत के लिए कोर्ट से लगाई गुहार
    Next Article GST: मुश्किल में सिगरेट बनाने वाली कंपनियां- सरकार ने लिया बड़ा फैसला
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण

    May 23, 2025

    बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे

    May 21, 2025

    रानीगंज के बीडीओ घूस के डेढ़ लाख रूपये के साथ गिरफ्तार

    May 21, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
    • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
    • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
    • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
    • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version