नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार दुनिया की सभी सरकारों में सबसे ज़्यादा भरोसेमंद है। ऑर्गेनाइज़ेशन फॉर इकोनॉमिक को-ऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (ओईसीडी) की ताजातरीन रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के नागरिक अपनी सरकार पर भरोसा करते हैं और यह देश सरकार पर भरोसे के मामले में दुनियाभर में सबसे ऊपर है।

दुनिया की जानी-मानी मीडिया कंपनी फोर्ब्स ने ट्वीट में कहा है कि भारत के 73 प्रतिशत लोगों का विश्वास वर्तमान सरकार में है। देश के लोगों का वर्तमान सरकार में विश्वास डिगा नहीं है। वे सरकार की कार्यशैली से खुश हैं।

हालांकि फोर्ब्स के इस ट्वीट के बाद पूरी दुनिया में इसकी काफी खिल्ली उड़ी है। भारत के बाद कनाडा इस मामले में दूसरे नंबर पर है और फ्रांस जैसे देश कहीं अधिक पीछे हैं। इन सारे देशों में ग्रीस सबसे नीचे है।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version