Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»UP में शिक्षामित्रों का बवाल, कहीं लगाया जाम कहीं फूंके ऑफिस
    देश

    UP में शिक्षामित्रों का बवाल, कहीं लगाया जाम कहीं फूंके ऑफिस

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 26, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शिक्षा मित्रों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यूपी के कई जिलों में शिक्षा मित्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मुरादाबाद, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया समेत कई जिलों में हजारों शिक्षा मित्र सड़कों पर उतर आए हैं। जगह-जगह पर शिक्षा मित्र जाम और प्रदर्शन कर रहें हैं। बरेली के गांधी उद्यान के सामने शिक्षामित्रों ने फैसले के विरोध में रोड जाम किया, इसके अलावा लोगों से अभद्रता की, बाइक सवारों से हाथापाई और एक बाइक को तोड़ डाला।

    गोरखपुर में शिक्षामित्रों की भीड़ गोरखनाथ मंदिर पहुंच गई है , शिक्षामित्र सीएम योगी से नौकरी बचाने की मांग कर रहे हैं। भारी संख्या में भीड़ देखते हुए पुलिस ने मन्दिर का गेट बन्द कर शिक्षामित्रों को बाहर ही रोका दिया है। पुलिस शिक्षामित्रों के नेताओं को अलग ले जाकर बात कर रही है। प्रदेश में कई जगहों पर शिक्षा मित्रों का हंगामा जारी। इसी बीच कुछ महिला शिक्षामित्रों के बेहोश होने की खबर है।

    दरअसल, कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर आ रहे हैं और शिक्षा मित्र उनसे उम्मीद लगाकर बैठे हैं कि वे इस मामले पर उनके लिए कुछ करेंगे। अमरोहा में भी शिक्षा मित्र विरोध कर रहे हैं।

    देवरिया में शिक्षा मित्रों का विरोध

    मामले को लेकर बुधवार की सुबह ही शिक्षकों का रेला टाउनहाल की ओर उमड़ पड़ा। सैकड़ों महिला व पुरुष समायोजित शिक्षामित्र शिशुमंदिर परिसर में इकट्ठा हो गए। गिट्टियों के ढेर पर मंच सज गया। मैदान में बिछे बालू पर शिक्षामित्र बैठ गए। इसमें फैसले से उपजी सरगर्मी साफ झलक रही थी। सभी शिक्षामित्र संगठन इसमें शामिल थे।

    उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला उलझन भरा है। लेकिन एक बात साफ है कि समायोजन रद्द हो गया है। अब हमें अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करना होगा। इसके बाद शिक्षामित्रों ने सुभाष चौक पर पहुंच कर सड़क जाम कर दिया। पुलिस आंदोलन कारियों को समझाने का प्रयास कर रही है। जाम के कारण बडे़ वाहनों को रूट परिवर्तित करके चलाया जा रहा है।
    शिक्षामित्रों का आंदोलन हुआ उग्र

    धरना प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित शिक्षा मित्रों का आंदोलन उग्र हो गया। बुधवार को खलीलाबाद जूनियर हाईस्कूल परिसर में जुटे शिक्षामित्रों ने पहले डायट कार्यालय को बंद करा दिया। इसके बाद बीआरसी को बंद कराया। यहां से नारेबाजी करते सभी बीएसए कार्यालय पहुंचे। शिक्षामित्रों का आक्रोश देख कर्मचारी ताला बंद कर किनारे हो गए। शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय में तोड़फोड़ कर एसी तोड़ डाला।

    लेखाधिकारी कार्यालय में भी तोड़फोड़ की। एमआईएस कक्ष के पीछे की खिड़की तोड़कर पेट्रोल डाल आग लगा दी। यहां से निकलकर हाइवे पर पहुंच जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। पर शिक्षामित्र नहीं माने। मौके पर पहुँचे एसडीएम, सीओ, एएसपी शिक्षा मित्रों को मनाने में जुटे हैं। मौके पर जाम लगा है

    कुशीनगर: दो घंटे गरजे शिक्षामित्र, पुलिस छावनी में तब्दील रहा कलेक्ट्रेट

    सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द किए जाने से आहत कुशीनगर के शिक्षामित्रों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर दो घंटे तक धरना दिया। इस दौरान शिक्षामित्रों ने शासन-प्रशासन विरोधी नारेबाजी भी की। शिक्षामित्रों के आक्रोश को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गई थी। डीएम कार्यालय में एसपी यमुना प्रसाद व एएसपी हरिगोविंद मिश्र भी पहुंच गए थे। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने सरकार से आरटीई एक्ट में संशोधन कर शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर स्थापित करने की मांग की। मौके पर पहुंचे एडीएम व एएसपी ने सीएम को संबोधित ज्ञापन लिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। डीएम आंद्रा वामसी ने कहा कि शिक्षा मित्रों की बात शासन तक पहुंचा दी जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleव्यापमं घोटाला: व्यापमं ने ली एक और युवक की जान
    Next Article बुरे फंसे नीतीश- लालू ने कहा नहीं होगा इस्तीफा, नीतीश क्या करेंगे वो जानें…
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा

    June 1, 2026

    मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार

    May 31, 2026

    जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु

    May 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा
    • गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस
    • उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग
    • ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल
    • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version