कोडरमा: शहर के क्षत्रिय भवन में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कोडरमा का सम्मेलन सह कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गयी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ नीरा यादव ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की।
सभी एक समान
बैठक में शिक्षा मंत्री डा नीरा यादव ने कहा कि युवा कार्यकर्ता किसी भी पार्टी का रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा राष्टÑ के निर्माण के लिए सोचती है। यहां कोई छोटा-बड़ा नहीं, सभी एक समान हैं। मंत्री ने जिले और राज्य में विकास की चर्चा करते हुए कहा कि पिछले दो सालों में जो काम हुए वह कई सालों में नहीं हुआ था। अब इसे कार्यकर्ताओं को घर घर ते पहुंचाने की जरूरत है। वहीं भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह और भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री भारतेन्दु कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं को 2019 की जोरदार तैयारी करनी है। भाजपा के सामने दूसरी कोई पार्टी कोडरमा जिले में नहीं है। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह और वरीय नेता राजेश सिंह ने कहा कि मिशन 2019 की सफलता की तैयारी में सभी को जुटना होगा, विकास की गंगा की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है। विपक्षी विकास को देखकर घबरा गए हैं। इसलिए कार्यकर्ता प्रत्येक गांव के बूथों की पहचान करें और लोगों से संपर्क करें। सुनील साहू ने कहा कि युवा मोर्चा के द्वारा लोगों को हमेशा सम्मान दिया जाएगा युवाओं को प्रोत्साहित कर राजनीति से जुड़ें। संचालन जिलाध्यक्ष राजेश सिंह और धन्यवाद ज्ञापन रोशन सिन्हा ने किया। बैठक में शिवेन्द्र सिन्हा, अजय पांडेय, सौरभ कुमार, सुनील मंडल, पवन कुमार, रंजन यादव, धनंजय यादव, राजा सिंह, संजय पेंटर, राकेश राम, पवन राम, राजा राम, राजा यादव, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।