Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रामगढ़»वनों की रक्षा करना वनरक्षकों की पहली प्राथमिकता हो: सरयू
    रामगढ़

    वनों की रक्षा करना वनरक्षकों की पहली प्राथमिकता हो: सरयू

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 31, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़: वन एवं पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन विभाग झारखंड सरकार द्वारा 30 जुलाई को रामगढ़ जिमखाना क्लब में नवनियुक्त वनरक्षकों के बीच नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण किया गया। विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का विधिवत रूप से उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री सरयू राय ने किया। इस मौके पर उन्होंने 65 वनरक्षियों नियुक्ति पत्र सौंपा। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य अतिथि मंत्री सरयू राय का स्वागत डीएफओ प्रेरणा दीक्षित ने बुके प्रदान कर किया।
    वहीं इस मौके पर स्वागत भाषण बोकारो अंचल के वन संरक्षक एटी मिश्रा ने दिया। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री सरयू राय ने कहा कि झारखंड बनने के बाद एवं आज 37 वर्षों के बाद वन विभाग में वनरक्षियों की बहाली हुई है। बहाली भी वर्तमान सरकार द्वारा की गयी है । उन्होंने कहा कि पुराने समय के लगभग सभी वनरक्षी सेवानिवृत्त हो गये हैं।
    मंत्री ने वनरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस उद्देश्य से आप लोगों की नियुक्ति हुई है उस सेवा को आप भली-भांति निभायेंगे। कहां कि नियमावली के अनुसार वनरक्षकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा उसके बाद उन्हें विभिन्न स्थानों में पदस्थापित किया जायेगा। मंत्री ने कहा कि वन विभाग में कर्मचारियों की कमी के कारण काफी नुकसान हो रहा है। जंगलों में जो कीमती वृक्ष लगे हैं उनकी सेवा और रक्षा करना जरूरी है। उन्होंने नवनियुक्त वनरक्षकों को कहा कि नौकरी में आने के बाद आपकी जिम्मेदारी काफी बढ़ जायेगी। इस मौके पर बोकारो क्षेत्र के वन संरक्षक ए टी मिश्रा ने मंत्री सरयू राय को शमी का पौधा प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रामगढ़ के एसडीओ अनंत कुमार, डीटीओ संजीव कुमार, रामगढ़ के रेंजर एके सिंह, पतरातू के राजेश कुमार, गोला के आर एल पासवान, नवीन कुमार, शशि कांत दुबे, परमानंद रजक, सुरेंद्र भगत, संजय कुमार, प्रेम प्रसाद आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकिसान खुशहाल होंगे, तभी देश तरक्की करेगा: इंदरसिंह नामधारी
    Next Article स्कूली बस चालकों को पढ़ाया यातायात का पाठ
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    ड्यूटी से कम पैसे देने पर भड़का सिक्योरिटी गार्ड, कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

    October 17, 2025

    प्रमोशन के बाद रामगढ़ एसपी ने दो पदाधिकारियों के कंधे पर लगाया स्टार

    October 14, 2025

    अज्ञात महिला का शव बरामद, सीसीटीवी में घटना कैद

    October 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बिहार विधानसभा चुनाव: मढ़ौरा से लोजपा-आर की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द
    • बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, अवैध पत्थर खनन पर कार्रवाई की मांग
    • अवैध खनन रोकने में विफल थाना प्रभारी एवं खनन अधिकारी पर हो कार्रवाई : मधु कोड़ा
    • धनतेरस पर लोहरदाग में लोगों ने की 35 करोड रुपए की खरीदारी
    • विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से छठ घाटों पर बेहतर व्यवस्था की मांग
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version