इस्लामाबाद: भारत पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के के बाद भी इस बार पाकिस्तान ने सद्भावना का सन्देश भेजा है, पाकिस्तान ने भारत के करीब 78 मछुआरों को रिहा कर दिया है। यह बड़ी बात मानी जा रही है जब भारत-पाक के बीच बॉर्डर पर लगातार तनाव बना हुआ है।
जम्मू कश्मीर भारत पाकिस्तान सीमा पर लगातार तनाव बना हुआ है, पाक की ओर से लगातार भारतीय पोस्टों को निशाना बनाकर फायरिंग हो रही है, ऐसे में तनाव कम होने जगह बढ़ और रहा है के लेकिन पाकिस्तान ने बॉर्डर पर जारी तनाव के बीच भारत के लिए सद्भावना सन्देश भेजा है, समाचार एजेंसी सिन्हुआ की माने तो कराची बंदरगाह के अधिकारियों ने 78 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। इन्हें पाकिस्तानी जल क्षेत्र में मछली पकड़ने पर गिरफ्तार किया गया था।
छोड़े गए मछुआरों को भारतीय अधिकारियों को वाघा सीमा पर सोमवार को सौंपा जाएगा। इन्हें पाकिस्तान ने इसी वर्ष अपनी जल सीमा से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सोमवार को जानकारी लगी कि पाकिस्तान 78 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है।
मालूम हो कि भारत पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर तनाव के साथ ही भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को लेकर भी दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है। ऐसे में पाकिस्तान द्वारा भारतीय मछुआरों को रिहा करना पाकिस्तान का सद्भावना का सन्देश ही माना जा रहा है।