Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»2011 का क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल फिक्स था? श्रीलंका के पूर्व कप्तान राणातुंगा ने जांच की मांग की
    क्रिकेट

    2011 का क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल फिक्स था? श्रीलंका के पूर्व कप्तान राणातुंगा ने जांच की मांग की

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 14, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अर्जुन राणातुंगा ने 2011 वर्ल्ड कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले के फिक्स होने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग की है। मुंबई में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने श्रीलंका को हराकर 28 साल बाद वर्ल्ड कप जीता था। श्रीलंका के अंग्रेजी अखबार डेली मिरर के मुताबिक, राणातुंग का यह आरोप टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा के 2009 में पाकिस्तान दौरे पर दिए गए बयान के बाद आया है। इस दौरे में श्रीलंका की टीम पर आतंकवादी हमला हुआ था। संगकारा ने कहा है कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि यह दौरा किसके कहने पर हुआ था। राणातुंगा ने कहा, “संगाकारा पाकिस्तान दौरे को लेकर जांच चाहते हैं तो यह होनी चाहिए। लेकिन, मेरा मानना है कि 2011 विश्व कप फाइनल में श्रीलंका के साथ जो हुआ उसकी भी जांच होनी चाहिए। मेरा मानना है कि खेल मंत्री को फिटनेस जैसी समस्याओं को छोड़कर इस मामले पर ध्यान देना चाहिए।”

    राणातुंगा ने कहा, “विश्व कप के फाइनल में मैं कमेंट्री पैनल में था। मुझे श्रीलंका के प्रदर्शन को देखते हुए बेहद निराशा हुई थी।” श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान भारत के सामने 274 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (97) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 91) की बेहतरीन पारियों की मदद से हासिल कर लिया था। भारत ने मैच छह विकेट से जीता था और विश्व विजेता बना था।

    पूर्व कप्तान ने कहा, “मैं नहीं बता सकता कि उस दिन क्या हुआ था, लेकिन मैं किसी दिन सच सामने लेकर आऊंगा। मेरा मानना है कि इस मामले में जांच होनी चाहिए।” राणातुंगा अब श्रीलंका सरकार में पेट्रोलियम और नवीकरणीय संसाधन मंत्री हैं। उन्होंने यहां सीलोन पेट्रोलियम निगम के कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में यह बातें कहीं।

    2011 विश्व कप में श्रीलंका टीम के कप्तान संगाकारा थे। उन्होंने कहा है कि जब पाकिस्तान में सुरक्षा अच्छी नहीं थी, तो वहां टीम को क्यों भेजा गया था। मार्च 2009 में पाकिस्तान दौरे पर लाहौर में श्रीलंका की बस पर आतंकवादी हमला हुआ था। इस हमले में छह पाकिस्तानी पुलिसकर्मी मारे गए थे। श्रीलंका के कुछ खिलाड़ी चोटिल हो गए थे। इस घटना के बाद किसी भी टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुशील मोदी बोले, तेजस्वी को भाजपा ने नहीं,लालू ने भ्रष्टाचार में फंसाया
    Next Article पेड न्यूज केस: MP के मंत्री नहीं डाल सकेंगे राष्ट्रपति चुनाव में वोट, HC ने खारिज की याचिका
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत

    May 23, 2025

    मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी

    May 22, 2025

    केकेआर ने आईपीएल के अतिरिक्त समय नियम पर उठाए सवाल

    May 21, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
    • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
    • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
    • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
    • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version