Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»MOVIE REVIEW MUBARAKAN: ऐसी है अर्जुन कपूर और अनिल कपूर की ये फिल्म
    बॉलीवुड

    MOVIE REVIEW MUBARAKAN: ऐसी है अर्जुन कपूर और अनिल कपूर की ये फिल्म

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 28, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    फिल्म का नामः मुबारकां
    कास्टः अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, एलिना डिक्रूज, अथिया शेट्टी
    डायरेक्टरः अनीस बाजमी
    रेटिंगः 2.5/5

    फिल्म ‘मुबारकां’ रिलीज हो चुकी है। अर्जुन कपूर के डबल रोल वाली इस फिल्म में अनिल कपूर भी हैं। अनीस बाजमी के डायरेक्शन में बनी ‘वेलकम’ याद है आपको? अगर इस फिल्म को सबसे अंडररेटेड कॉमेडी फिल्म कहा जाए, तो कुछ गलत नहीं होगा। ‘मुकाबरां’ भी कॉमेडी फिल्म है। बाजमी ‘सिंह इज किंग’, ‘नो प्रॉब्लेम’, ‘थैंक यू’, ‘रेडी’ और ‘वेलकम बैक’ जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं।

    फिल्म की कहानी…

    ‘मुबारकां’ दो जुड़वा भाइयों की कहानी है, चरन और करन का रोल अर्जुन कपूर ने ही निभाया है। दोनों बचपन में ही अलग हो जाते हैं। दोनों को अपने मां-बाप की मर्जी से अरेंज मैरिज करनी है लेकिन दोनों को स्वीटी (एलिना डिक्रूज) और नफीसा (नेहा शर्मा) से प्यार है। बात तब और बिगड़ जाती है, जब लंदन में चरन की सगाई बिंकल (अथिया शेट्टी) से हो जाती है। चरन एक शर्मीला लड़का है और मां-बाप के सामने अपनी बात नहीं रख पाता है। इस पूरे घालमेल में करतार सिंह (अनिल कपूर) लंदन पहुंचता है और मामला और बिगड़ जाता है।

    ‘मुबारकां’ टिपिकल बाजमी फिल्म है, इसमें लाउड बैकग्राउंड म्यूजिक है, हीरो की एंट्री स्लोमोशन में होती है और फिल्म में कुछ मस्त डांसिंग नंबर हैं। चरन के रोल में अर्जुन कपूर ‘वेलकम’ के अक्षय कुमार की याद दिलाते हैं। हालांकि अनिल कपूर एक्टिंग के मामले में अर्जुन कपूर पर भारी पड़े हैं। इस तरह की फिल्मों से आप कहानी की उम्मीद कम ही रखते हैं। फिल्म चंडीगढ़ से लंदन तक पहुंचती है और आप इस बीच ठहाके लगाते रहते हैं।

    फिल्म में एक डायलॉग है ‘ये जरूर ड्रगी है? ये पंजाब से आया है।’ इस बीच कोई बोलता है ‘उड़ता पंजाब’ और लोग हंसते रहते हैं। फिल्म को आप कॉमेडी के लिए देखने जा सकते हैं लेकिन दिमाग की कुछ खास जरूरत नहीं पड़ेगी।

    फिल्म में अनिल कपूर की एक्टिंग शानदार है और उनके सामने अर्जुन के दोनों किरदार फीके नजर आए हैं। फिल्म पूरी तरह से इन तीनों की ही है, बाकी सब साइड रोल में ही नजर आ रहे हैं। अगर वीकेंड में लाइट फिल्म देखने का मन हो तो आप ये फिल्म देख सकते हैं। इसे आप फैमिली, दोस्तों या अपने पार्टनर के साथ देखने जा सकते हैं। फिल्म की स्टोरी कुछ नई नहीं है, लेकिन हां प्रेजेंटेशन अच्छा है। ऐसे में इस फिल्म के लिए समय निकालकर जाना कोई खराब डील नहीं होगी। आपको बता दें कि फिल्म का पहला हाफ काफी टाइट है, लेकिन दूसरे हाफ में आप थोड़ा निराश हो सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबार्सिलोना में रेल दुर्घटना, 48 घायल
    Next Article कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ठाणे में ‘इंदु सरकार’ का शो रोका
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बॉक्स ऑफिस पर ‘चांद मेरा दिल’ की रफ्तार बढ़ी

    May 25, 2026

    ‘वेलकम टू द जंगल’ के टीजर में दिखी स्टार्स की पूरी फौज

    May 15, 2026

    बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ की कमाई जारी

    May 15, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा
    • गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस
    • उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग
    • ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल
    • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version