Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»PM की इजरायल Visit: हथियारों के सौदे के अलावा इन 5 बातों पर रहेगी खास नजर
    Top Story

    PM की इजरायल Visit: हथियारों के सौदे के अलावा इन 5 बातों पर रहेगी खास नजर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 3, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री मोदी अपनी तीन दिवसीय इजरायल यात्रा की शुरुआत मंगलवार से करेंगे। वह इजराइल का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। मोदी की यह यात्रा भारत और इजरायल के राजनयिक संबंधों की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई है। प्रधानमंत्री मोदी के इजरायल दौरे को ऐतिहासिक करार देते हुए नेतन्याहू ने कहा कि दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए उन्होंने और मोदी ने पिछले तीन वर्षों के दौरान एक साथ मिलकर काम किया है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के दौरान भारत और इजरायल अपने अपने संबंधों को बढ़ायेंगे और कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। भारत के किसी प्रधानमंत्री की यह पहली इजरायल यात्रा है और लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजरे द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती की दिशा में मोदी के बेहद अहम कदम के तौर पर स्वागत हुआ है। नेतन्याहू हवाईअड्डे पर मोदी का अभिनंदन करेंगे। यह एक विशेष शिष्टाचार अभिनंदन है जो सिर्फ पोप एवं अमेरिकी राष्ट्रपति के लिये किया जाता है।

    प्रधानमंत्री के इजरायल दौरे पर इन 5 बातों पर रहेगी खास नजर

    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से शुरू हो रही अपनी इजरायल यात्रा के दौरान अपने इजराइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू से ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के तहत मिसाइलों, ड्रोन और रडार प्रणाली के विकास एवं उत्पादन के अलावा उनकी बिक्री समेत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे।

    2. नेतन्याहू ने अपने कैबिनेट सहयोगियों को बताया कि मोदी के इस दौरे से सुरक्षा, कृषि, जल और ऊर्जा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूती मिलेगी।

    3. रक्षा समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर रणनीतिक सहयोग होने की भी संभावना है। गौरतलब है कि भारत बड़े पैमाने पर इजराइल से हथियार खरीदता है इसलिए दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है।

    4. भारत और इजरायल के लोगों के बीच आपसी संपर्क, हवाई संपर्क और निवेश में मजबूती के तरीकों पर भी चर्चा करेंगे। यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से भी चार करोड़ डॉलर की लागत से औद्योगिक अनुसंधान एवं विकास की स्थापना के अलावा गंगा नदी के एक हिस्से की सफाई के लिये एक समझौते पर हस्ताक्षर किये जाने की संभावना है।

    5. इजरायली प्रधानमंत्री कल मोदी के लिये विशेष रात्रिभोज का भी आयोजन करेंगे। नेतन्याहू पांच जुलाई को सामुदायिक स्वागत समारोह समेत अधिकतर कार्यक्रमों में मोदी के साथ होंगे। मोदी हैफा में इंडियन सिमेट्री में भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबैरक में एके-47 से गोली चलने से सिपाही की मौत
    Next Article अमेरिका के 46 शहरों में ट्रंप पर महाभियोग के लिए मार्च
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का आरोप, हम पार्टी ने DC को सौंपा मांग पत्र

    June 22, 2026

    एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर बिहार में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

    June 22, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी समेत कई राजनेताओं ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को दी जन्मदिन की बधाई

    June 22, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का आरोप, हम पार्टी ने DC को सौंपा मांग पत्र
    • आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर सुदेश महतो से मिले वरिष्ठ नेता, दी बधाई
    • एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर बिहार में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार
    • प्रधानमंत्री मोदी समेत कई राजनेताओं ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को दी जन्मदिन की बधाई
    • पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार मुश्ताक की पुलिस रिमांड तीन दिन बढ़ी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version