नई दिल्ली। पुलिस की मानें तो इसकी 63 की उम्र में भी 5 गर्लफ्रेंड हैं। पूरी जिंदगी अय्याशी के खर्चे उठाने के लिए चोरी में गुजार दी। न कभी धंधा छोड़ा, न शौक बदले। शादी भी नहीं की। बाल काले रखता है। इस उम्र में भी छरहरी काया है। इस बार सराय रोहिल्ला पुलिस के हत्थे चढ़ा है। उस एरिया में चोरी के चार केसों में वॉन्टेड था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी बुजुर्ग बीती 28 तारीख को सराय रोहिल्ला इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में सेंध लगाते समय सीसीटीवी में कैद हो गया। उसके बिनाह पर सराय रोहिल्ला एसीपी पीयूष, एसएचओ राम चंद्र और एएसआई कर्मवीर की टीम ने उसे धर-दबोचा। पूछताछ में उसकी अय्याशी के किस्से उजागर हुए। पता चला कि उसकी अब भी पांच गर्लफ्रेंड्स हैं। उनके खर्चे उठाने के लिए ही सेंधमारी करता है। डीसीपी (नॉर्थ) नूपुर प्रसाद ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपी का नाम बंधु सिंह (63) है। आनंद पर्वत में रहता है। उसने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह अपनी प्रेमिकाओं के खर्चे उठाने के लिए चोरी करता रहा है। उससे 2 लैपटॉप, 1 एलईडी और 5 हजार रुपये रिकवर हुए हैं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



