Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भूख से मौत मामले में सीएम, अन्य मंत्रियों पर एफआईआर दर्ज करने का दिया आवेदन: अजय
    Top Story

    भूख से मौत मामले में सीएम, अन्य मंत्रियों पर एफआईआर दर्ज करने का दिया आवेदन: अजय

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 29, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    डॉ. अजय कुमार ने कहा- यह शासन और प्रशासन की लापरवाही एवं बिरहोर परिवार के प्रति उदासीनता को भी दर्शाता है

    रांची. रामगढ़ जिला के मांडू प्रखंड के नावाडीह पंचायत के चैनपुर गांव जरहा टोला निवासी राजेंद्र बिरहोर कि गत 24 जुलाई को समुचित चिकित्सा के अभाव में एवं भूख से हुई मौत का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार मांडू थाना में लिखित आवेदन दिया है। यहां उन्होंने आवेदन देकर मुख्यमंत्री रघुवर दास, खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय, स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, कल्याण मंत्री लुईस मरांडी के साथ-साथ इन विभागों के संबंधित अफसरों, जिनमें प्रधान सचिव और सचिव शामिल हैं पर मिलीभगत एवं षड़यंत्र के तहत जान से मारने की दफा के तहत उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

    कुपोषण के शिकार हुए और राजेंद्र बिरहोर की तबीयत बिगड़ गई

    डॉ. अजय कुमार द्वारा थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि जब से आधार कार्ड का लिंक राशन कार्ड से किया गया, उसी समय से राजेंद्र बिरहोर के परिवार को राशन नहीं मिल रहा था। अनाज के अभाव में वो कुपोषण के शिकार हुए और उनकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए प्रखंड के अस्पताल में गए लेकिन उन्हें समुचित इलाज ना करा कर रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। जानकारी और आर्थिक अभाव के कारण वो वापस घर चले गए।

    चिकित्सा के अभाव एवं भूख से उनकी बीमारी बढ़ती चली गई

    बीडीओ, चिकित्सा पदाधिकारी कल्याण पदाधिकारी एवं आपूर्ति पदाधिकारी के साथ ही जिले के डीसी ने भी राजेंद्र की बीमारी एवं उनके परिवार को 1 वर्ष से अनाज नहीं मिलने की जानकारी नहीं ली। डॉ. अजय ने कहा है कि बिरहोर आदिम जनजाति के लोग हैं, जिनके स्वास्थ्य, चिकित्सा, राशन, भोजन, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई एवं अन्य सुविधाओं के लिए विशेष ध्यान देने का प्रावधान है। पर ऐसा नहीं कराया गया। राजेंद्र ने कुछ नहीं खाया था। समुचित चिकित्सा के अभाव एवं भूख से उनकी बीमारी बढ़ती गई और वो काल के गाल में समा गए।

    घर में पड़ा था शव और आधिकारियों ने पोस्टमॉर्टम तक नहीं करवाया

    उन्होंने कहा- यह आश्चर्यजनक है कि राजेंद्र की मृत्यु के बाद घर में उनका शव पड़ा हुआ था और अधिकारियों ने उन्हें 2 क्विंटल अनाज पहुंचाया। लेकिन राजेंद्र बिरहोर का पोस्टमाॅर्टम तक नहीं कराया। यह शासन और प्रशासन की लापरवाही एवं बिरहोर परिवार के प्रति उदासीनता को भी दर्शाता है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि राजेंद्र बिरहोर की मृत्यु में पूर्ण रुप से प्रखंड जिला स्वास्थ्य विभाग, कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग एवं उपायुक्त मूल रूप से दोषी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली में लगातार खतरे के निशान से ऊपर यमुना नदी
    Next Article जिनकी नीयत साफ नहीं, वे पर्दे के पीछे कारोबारियों से मिलते हैं: मोदी
    azad sipahi

      Related Posts

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, बालू लदे दो हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      • सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version