Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सीबीआइ ने नासिक में दो फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, दो आरोपित गिरफ्तार
    देश

    सीबीआइ ने नासिक में दो फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, दो आरोपित गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नासिक। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने नासिक में दो फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए साइबर ठगी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआइ की गिरफ्त में आए आरोपितों की पहचान गणेश और श्याम कमांकर के रूप में हुई है। दोनों को 13 सितंबर को विशेष सीबीआइ अदालत, ठाणे में पेश किया गया, जहां से उन्हें 15 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

    प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों ने एम/एस स्वगन बिजनेस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से ये कॉल सेंटर संचालित किए थे। यहां से ब्रिटेन के नागरिकों को बीमा एजेंट और सरकारी अधिकारी बनकर फोन किया जाता था और उन्हें फर्जी बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगा जाता था। प्रवक्ता के अनुसार, इन कॉल सेंटरों में करीब 60 लोग काम कर रहे थे। वे वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (वीओआईपी), स्पूफ्ड नंबर (वह फोन नंबर जो कॉल करने वाले व्यक्ति की असली पहचान छुपाने के लिए कॉलर आईडी पर बदल दिया गया हो) और नकली दस्तावेज़ों का इस्तेमाल कर पीड़ितों से क्रेडिट/डेबिट कार्ड की जानकारी हासिल करते और पैसे वसूलते थे।

    सीबीआइ ने 11 सितंबर को चार लोगों और अज्ञात सार्वजनिक सेवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद नासिक और कल्याण (ठाणे) में तलाशी के दौरान डिजिटल सबूत, पीड़ितों का डेटा, फर्जी बीमा स्क्रिप्ट, आठ मोबाइल फोन, आठ कंप्यूटर और पांच लाख रुपये नकद बरामद किए गए थेे। अपराध से हुई कमाई पेपाल और बैंक खातों के जरिए घुमाई जाती थी।

    सीबीआइ की ओर से इस पूरे मामले की जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 20 सितंबर से चार अक्टूबर तक रद्द
    Next Article पूर्व अपर सचिव अवध नारायण प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा
    shivam kumar

      Related Posts

      उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन

      December 22, 2025

      बक्सर में धान खरीद लक्ष्य घटा, किसानों की बढ़ी चिंता

      December 22, 2025

      रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा

      December 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्कूटी से दो किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार
      • टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version