Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बुलेट ट्रेन में पुरुषों, महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय
    देश

    बुलेट ट्रेन में पुरुषों, महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 29, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर प्रॉजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण में देरी से भले ही इसके लॉन्च की तारीख आगे खिसकानी पड़े, पर रेलवे बुलेट ट्रेन के सफर को सुविधाजनक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। जी हां, कम समय में मंजिल तक पहुंचाने के साथ ही बुलेट ट्रेन में सफर कर रही माताओं को अपने बच्चों को दूध पिलाने के लिए अलग से रूम मुहैया कराया जाएगा। बीमार लोगों के लिए भी विशेष इंतजाम होंगे। टॉइलट की समस्या को देखते हुए बुलेट ट्रेन में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाएंगे। भारतीय रेलवे की तरफ से ये सुविधाएं पहली बार प्रदान की जाएंगी। हर ट्रेन में 55 सीटें बिजनस क्लास और 695 सीटें स्टैंडर्ड क्लास के लिए आरक्षित होंगी। ट्रेन में यात्रियों को सामान रखने के लिए उपयुक्त जगह दी जाएगी। E5 शिंकनसेन सीरीज बुलेट ट्रेन में बेबी चेंजिंग रूम की भी सुविधा दी जाएगी, जिसमें बेबी टॉइलट सीट, डायपर डिस्पोजल टेबल और बच्चों के हाथ धोने के लिए कम ऊंचाई के सिंक होंगे। 10 कोच वाली हाई-स्पीड ट्रेन में वीलचेयर वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त जगह वाले टॉइलट की सुविधा दी जाएगी। रेलवे द्वारा बुलेट ट्रेन के लिए तैयार किए गए ब्लूप्रिंट के अनुसार, 750 सीटों वाले E5 शिंकनसेन एक नए जमाने की हाई-स्पीड ट्रेन है। इसमें ‘वॉल माउंटेड टाईप यूरिनल’ की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। डिब्बों में आरामदायक स्वचालित घूमने वाली सीट प्रणाली होगी। इतना ही नहीं, ट्रेन में एक के बाद अगले कोट में यूरिनल और टॉइलट की सुविधा दी जाएगी। जैसे, टॉइलट की व्यवस्था कोच नंबर 1, 3, 5, 7, 9 में होगी तो यूरिनल कोच नंबर 2, 4, 6 और 8 में होगा। महिलाओं और पुरुषों के लिए वॉशरूम्स भी इसी प्रकार से होंगे।
    ट्रेन में फ्रीजर, हॉट केस, पानी उबालने की सुविधा, चाय और कॉफी बनाने की मशीन और बिजनस क्लास में हैंड टॉवल वॉर्मर की सुविधा प्रदान की जाएगी। डिब्बों में एलसीडी स्क्रीन लगी होगी, जहां मौजूदा स्टेशन, आनेवाले स्टेशन, गंतव्य और अगले स्टेशन पहुंचने और गंतव्य पहुंचने के समय के बारे में जानकारी मिलती रहेगी।

    मोदी सरकार की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के अंतर्गत रेलवे 5000 करोड़ रुपये में जापान से 25 E5 सीरीज की बुलेट ट्रेन खरीदने की तैयारी में है। मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर का अधिकतर हिस्सा एलिवेटेड होगा, जिसमें ठाणे से विरार तक 21 किमी भूमिगत गलियारा होगा। इसमें भी सात किमी गलियारा समुद्र के अंदर बनाया जाएगा। एक अधिकारी ने कहा, ‘बुलेट ट्रेन की डिजाइन को लंबी नाक के आकार का रखा गया है। दरअसल, जब एक उच्च गति की ट्रेन सुरंग से बाहर निकलती है तो, सूक्ष्म दबाव तरंगों की वजह से काफी तेज ध्वनि उत्पन्न होती है। सूक्ष्म दबाव को कम करने के लिए, सामने की कार को नाक के आकार का बनाया जाता है।’ आपको बता दें कि बुलेट ट्रेन से मुंबई और अहमदाबाद के बीच 508 किमी की यात्रा करने में मात्र दो घंटे सात मिनट का समय लगेगा। भारतीय रेलवे इस परियोजना में 9800 करोड़ रुपये खर्च करेगी, जबकि बाकी खर्च महाराष्ट्र और गुजरात की सरकारें वहन करेंगी। 

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहटाए जाएंगे पलामू टाइगर रिजर्व कोर एरिया के आठ गांव : पीसीसीएफ
    Next Article भारत की देशी सरकार के खिलाफ राजद्रोह का षड्यंत्र
    azad sipahi

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा विस अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक जताया

      December 26, 2025

      भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बंगला साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      • झारखंड ब्यूरोक्रेसी में बड़ा संकट: IAS के 52 पद खाली, 11 अधिकारी हुए रिटायर
      • जामताड़ा लूटकांड को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें
      • Test post title
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version