Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हटाए जाएंगे पलामू टाइगर रिजर्व कोर एरिया के आठ गांव : पीसीसीएफ
    Top Story

    हटाए जाएंगे पलामू टाइगर रिजर्व कोर एरिया के आठ गांव : पीसीसीएफ

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 29, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची. प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) संजय कुमार ने कहा है कि पलामू टाइगर रिजर्व कोर एरिया के आठ गांव हटाए जाएंगे। यहां के ग्रामीणों का पुनर्वास किया जाएगा। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई पुनर्वास समिति की बैठक में पुनर्वास नीति एप्रूव्ड हो चुकी है। शीघ्र ही यह प्रस्ताव कैबिनेट से पारित होने की उम्मीद है। उसके बाद पलामू टाइगर रिजर्व के कोर एरिया के आठ गांव के लोगों का पुनर्वास किया जाएगा। संजय ने दावा किया कि झारखंड की पुनर्वास नीति अन्य सभी राज्यों से बढ़िया है। ऐसे में कोर एरिया से हटाए गए लोगों का बेहतर तरीके से पुनर्वास किया जाएगा। ग्लोबल टाइगर डे पर रविवार को हुई कार्यशाला को संजय कुमार संबोधित कर रहे थे।

    बाघों को बचाना है तो ग्रामीणों और मवेशियों की वनों पर निर्भरता कम करनी होगी

    पीसीसीएफ ने बफर एरिया में 189 गांवों के हाेने पर भी चिंता जाहिर की। पीसीसीएफ ने स्वीकार किया कि जलवायु परिवर्तन और जैविक दबाव के कारण पलामू टाइगर रिजर्व एरिया को बाघों के रहने के अनुकूल बनाना एक चुनौती है। इसके पहले विशेषज्ञों ने कहा कि बाघों को बचाना है तो ग्रामीणों और मवेशियों की वनों पर निर्भरता कम करनी होगी। बाद में दिखाए गए एक प्रेजेंटेशन पर परिचर्चा हुई, जिसमें पीआर सिन्हा, एलआर सिंह, डॉ. डीएस श्रीवास्तव, डॉ. एमपी सिंह, राजीव कुमार और नेहा अरोड़ा ने भाग लिया।

    तनाव में नहीं रह सकते बाघ, गांव हटाएं : पीआर सिन्हा

    भारतीय वन्यप्राणी संस्थान, देहरादून के पूर्व निदेशक पीआर सिन्हा ने साफ तौर पर कहा कि अगर पलामू टाइगर रिजर्व में बाघों को स्थाई तौर पर रोकना है तो कोर एरिया से गांवों को हटाना ही होगा। मवेशियों का दबाव शून्य करना होगा। इंटरनल डिपार्टमेंटल कोआर्डिनेशन को बढ़ाना होगा। सिन्हा ने कहा कि लोगों की आवाजाही या किसी भी प्रकार के बाह्य तनाव होने पर बाघ वहां नहीं रह सकते। ऐसे में लांग टर्म विजन बनाते हुए बाघों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। 1973 में ही पलामू के साथ-साथ नौ टाइगर रिजर्व क्षेत्र घोषित हुआ था। 1989 तक बाघों की संख्या बढ़ी, पर उसके बाद से इसकी संख्या कम हो रही है।

    फॉरेस्ट ने ईको डेवलपमेंट को गंभीरता से लिया ही नहीं : डीएस श्रीवास्तव

    वाइल्ड लाइफ बोर्ड के मेंबर डीएस श्रीवास्तव ने कहा कि यह बड़ा ही दुखद है कि फॉरेस्ट ने ईको डवलपमेंट को कभी गंभीरता से लिया ही नहीं। कोई ऐसी योजना बनी ही नहीं कि वनों के विकास में गांवों का सहयोग कैसे लें। पलामू टाइगर रिजर्व में बाघ आते हैं, चले जाते हैं, यहां रहते नहीं। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि जिस जंगल में 1.40 लाख मवेशी हों, जहां लकड़ियों और मेडिशनल प्लांट की तस्करी हो, वहां भला बाघ कैसे स्थाई रूप से रह सकते हैं।

    बाघों के संरक्षण से ही मजबूत होगा ईको सिस्टम : एलआर सिंह

    पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ लाल रत्नाकर सिंह ने कहा कि जैव पिरामिड के शीर्ष पर बाघ है। ऐसे में बाघों के संरक्षण से ही संपूर्ण ईको सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है। पिछले 100 वर्ष में धरती से बाघ की आबादी लगभग 97 प्रतिशत खत्म हो चुकी है। धरती पर मनुष्यों के साथ-साथ वन्य जीवों के भी रहने का अधिकार है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआदिवासी धर्म नाम दर्ज कराने पर बनी सहमति
    Next Article बुलेट ट्रेन में पुरुषों, महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाई कोर्ट ने लगाया 8000 का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version