मुंबई : भारतीय निशानेबाज हीना सिद्धू को उम्मीद हैं कि वह पिछले एशियाई खेलों के निराशाजनक प्रदर्शन से उबरते हुए आगामी खेलों में स्वर्ण पदक जीतेंगी। आगामी एशियाई खेलों का आयोजन इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेम्बांग में 18 अगस्त से दो सितंबर तक होगा। हीना ने कहा- मेरे पदक और प्रदर्शन में सुधार करने का यह एक और मौका है। मैं पिछले एशियाई खेलों में टीम स्पर्धा में दो कांस्य पदक जीती थी। मैं अपने प्रदर्शन में सुधार करूंगी और शायद स्वर्ण भी जीत सकती हूं।’’
विश्व रैंकिंग की पूर्व नंबर एक 28 वर्षीय इस खिलाड़ी ने टीम की विदाई समारोह में कहा कि यह जरूरी नहीं प्रदर्शन में सुधार करने के बाद भी वह पदक जीते। उन्होंने कहा- मैं पदक की गारंटी नहीं दे सकती। पदक कई बातों पर निर्भर करता है। यह एक तुलनात्मक प्रकार की चीज है जो एक प्रदर्शन के अंत में पता चलता है। मैं अच्छा प्रदर्शन कर अपने स्कोर को सुधारना चाहती हूं।
हीना एशियाई खेलों में 10 मीटर एअर पिस्टल स्पर्धा में भाग लेगी लेकिन इन खेलों के बाद वह कोरिया में विश्व चैम्पिनयनशिप में 25 मीटर स्पर्धा में भी भाग लेंगी। इस निशानेबाज को उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी पिछली बार से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा- मुझे लगता है इसमें सुधार आएगा। मैंने उनके साथ अभ्यास किया है और हमें पता है पिछली बार क्या गलती हुई थी। कुल मिलाकर इस बार हमारी टीम काफी अच्छी है और स्कोर बेहतर होगा। पिछले एशियाई खेलों में भारत ने एक स्वर्ण (जीतू राय), एक रजत और सात कांस्य पदक जीते थे। इस कार्यक्रम में महिला वालीबाल टीम और जिमनास्ट दीपा कर्माकर के अलावा बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी मौजूद थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



