Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»देशतोड़क और गैंगरेप का मास्टर माइंड गिरफ्तार
    Top Story

    देशतोड़क और गैंगरेप का मास्टर माइंड गिरफ्तार

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 23, 2018Updated:July 23, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड छोड़कर भागने की फिराक में थे दोनों
    अब पुलिस खोज रही है यूसुफ पूर्ति को
    जान जुनास तिड़ू ने ही नाटक मंडली को सबक सिखाने के लिए बुलाया था पीएलएफआइ के अपराधी टकला और उसकी टीम को, उसी के कहने पर अपराधियों ने लड़कियों का अगवा किया और जंगल में ले जाकर गैंगरेप

    खूंटी। खूंटी जिला में देशतोड़क पत्थलगड़ी के स्वयंभू और कोचांग में पांच महिलाओं से गैंगरेप का मस्टरमाइंड जॉन जुनास तिड़ू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके साथ बलराम समद को भी गिरफ्तार किया है। जॉन जुनास तिड़ू को पोटका से और बलराम समद को खूंटी से पुलिस ने दबोचा। दोनों राज्य से बाहर निकलने की फिराक में थे। दोनों की गिरफ्तारी की जानकारी आइजी नवीन सिंह और एसपी ने पत्रकारों को दी।
    राज्य से बाहर भागने की तैयारी में थे जॉन और बलराम समद :

    कोचांग गैंगरेप में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में नाम आने के बाद तिड़ू फरार चल रहा था। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में चाइबासा और जमशेदपुर में लगातर छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी बीच जमशेदपुर एसएसपी अनूप बिरथरे को जानकारी मिली कि जॉन जमशेदपुर के पोटका से बस में बैठ कर चक्रधरपुर के लिए निकला है। वह चक्रधरपुर से ट्रेन पकड़ झारखंड से बाहर भागने की कोशिश करेगा। इस सूचना पर जमशेदपुर एसएसपी अनूप बिरथरे ने तुरंत एक टीम का गठन कर जॉन की तलाश में लगा दिया। इसी दौरान एक बस में तलाशी के दौरान जॉन पकड़ा गया।
    बलराम समद खूंटी के मुरहू से पकड़ा गया : वहीं, पत्थलगड़ी नेता बलराम समद भी चक्रधपुर भागने की तैयारी में था, लेकिन इसकी भनक भी खूंटी एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा को लग गयी। जिस बस से बलराम फरार होने की कोशिश कर रहा था, उसे खूंटी के मुरहू के पास घेर कर रोका गया और बलराम को गिरफ्तार कर लिया गया।
    राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को बता रहे थे नौकर :

    जॉन जुनास तिड़ू भोले भाले आदिवासियों को यह समझा रहा था कि देश के राष्टÑपति और प्रधानमंत्री उनके नौकर हैं और उनके ऊपर किसी का शासन नहीं चलेगा। इन लोगों ने सीधे-सादे ग्रामीणों को यह कह कर भड़का दिया था कि अगर तुम्हारे इलाके में कोई बाहरी व्यक्ति आ गया, तो तुम्हारा रोजी-रोजगार छीन लेगा और तुम्हें दरबदर कर देगा। यही कारण था कि ग्रामीण देशतोड़क पत्थलगड़ी करवाने को राजी हो गये थे और उन्होंने पुलिस प्रशासन से दूरी बना ली थी। जुनास और समद की अपराध की दुनिया : जान जुनास तिड़ू और बलराम समद ने ही यूसुफ पूर्ति के साथ मिल कर खूंटी के कुछ गांवों के सीधे-सादे आदिवासियों को भड़का कर देश, संविधान और शासन व्यवस्था के खिलाफ खड़ा कर दिया था। इन लोगों ने ग्रामीणों की भावनाओं का शोषण करके उन्हें यह समझा दिया था कि इस देश के असली राजा हम हैं। इनका नारा था: न लोकसभा, न विधानसभा, सबसे बड़ी ग्रामसभा।
    यहां उल्लेखनीय है कि जॉन जुनास तिड़ू, यूसुफ पूर्ति और बलराम समद ही वे तीन चेहरे हैं, जिन्होंने खूंटी के ग्रामीण इलाकों का माहौल विषाक्त कर दिया था। इन तीनों ही चेहरों को खूंटी में इसाई मिशनरियरों का खुला संरक्षण प्राप्त था और उन्हीं के इशारों पर ये घटनाओं को अंजाम देते थे। ये तीनों ग्रामीण क्षेत्रों में अफीम की खेती के लिए भी गांववालों को उकसाते थे। कहते थे कि एक बार अगर तुम लोगों ने अफीम की खेती कर ली, तो आजीवन तुम्हें कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमधुबनी पेंटिंग को 24 देशों में पहुंचा रहा आईआईटी स्टूडेंट का स्टार्टअप
    Next Article रेप के बाद कराया जबरन गर्भपात, बैग में भ्रूण लेकर थाने पहुंची महिला
    azad sipahi desk

      Related Posts

      सिंगापुर से लौटने के बाद पूजा सिंघल और अभिषेक झा ने कोर्ट में जमा किया पासपोर्ट

      June 3, 2026

      पलामू में माइंस के गहरे गड्ढे में युवक लापता, डूबने की आशंका से मचा हड़कंप

      June 3, 2026

      झारखंड में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी

      June 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए महायुति ने की 17 उम्मीदवारों की घोषणा
      • सिंगापुर से लौटने के बाद पूजा सिंघल और अभिषेक झा ने कोर्ट में जमा किया पासपोर्ट
      • पलामू में माइंस के गहरे गड्ढे में युवक लापता, डूबने की आशंका से मचा हड़कंप
      • झारखंड में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी
      • रिम्स भूमि फजीर्वाड़ा मामले में प्रमोद महतो की अग्रिम जमानत पर 10 जून को अगली सुनवाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version