वित्त वर्ष 2017-18 में दिये 12.17 करोड़

रांची। झारखंड में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी सबसे ज्यादा इनकम टैक्स पे करते हैं। धोनी इंडिविजुअल टैक्स पेयर में पहले पायदान पर हैं। उन्होंने वित्त वर्ष 2017-18 में 12.17 करोड़ रुपये और 2016-17 में 10.93 करोड़ रुपये इनकम टैक्स के रूप में जमा किया है। आयकर विभाग ज्वाइंट कमिश्नर निशा उरांव सिंहमार ने बताया कि धोनी का नाम इंडिविजुअल रूप से इनकम टैक्स जमा करनेवालों में टॉप पर है। महेंद्र सिंह धोनी व्यक्तिगत टैक्स जमा करने के मामले में झारखंड में सबसे ऊपर हैं। धोनी रांची में ही अपने परिवार के साथ रहते हैं। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी इससे पूर्व भी कई बार झारखंड में सबसे ज्यादा टैक्स देनेवाले लोगों में शुमार रहे हैं। हाल ही में धोनी ने सेवन नाम से एक कंपनी की शुरुआत भी की है। इसका एक स्टोर उन्होंने रांची में खोला है। इसके साथ ही वह कई कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version